सूर्यदेव बुधवार 14 जनवरी को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.
सनातन धर्म में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना गया है. इनका सभी राशियों पर असर होता है. बता दें, सूर्यदेव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं. अभी तक ये धनु राशि में विद्यमान हैं. वहीं, बुधवार 14 जनवरी 2026 को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति भी कहा जाता है. आइये जानते हैं कि सूर्य के मकर राशि में परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है.
- मेष राशि
सूर्य मकर राशि में गोचर मेष राशि वाले जातकों के लिए के लिए अच्छा रहेगा. यह समय नई जिम्मेदारी वाला होगा. सूर्य का यह गोचर आपके संतान के जीवन में प्रगति और सौभाग्य लेकर आएगा. आप अपना काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. मेहनत के बल पर आप करियर में गे बढ़ेंगे. घर या वाहन की खरीदारी के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सरकार से भी सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध बेहतर होंगे. आपका रिश्ता अच्छा चलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा.
उपायःभगवान शिव का जलाभिषेक करें, लाभ होगा.
- वृषभ राशि
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश वृषभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. हालांकि, पिता और बुजुर्गों के साथ रिश्ते में समस्या हो सकती है. प्रेम जीवन में अहं से बचें, अन्यथा समस्या हो सकती है. अगर आप लंबे समय से किसी कार्य का इंतजार कर रहे हैं, तो वह पूरा होगा. हालांकि, इस दौरान आपको सफलता के लिए काफी मेहनत करनी होगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी. अभी आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा. इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
उपायःप्रतिदिन जल में कुमकुम मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.
- मिथुन राशि
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का मिथुन राशि वाले लोगों को अप्रत्याशित परिणाम मिलेगा. आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे. अगर लंबे समय से आपका धन कहीं फंसा है, तो वह अभी आपको मिल सकता है. हालांकि, व्यापार में हानि हो सकती है. अभी आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. इस अवधि में आपको अपने रिश्ते का ध्यान रखना होगा. इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. बाहरी खान-पान से परहेज करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
उपायःभगवान सूर्य के किसी भी एक मंत्र का जाप करें, लाभ होगा.
- कर्क राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर कर्क राशि वाले लोगों के लिए सामान्य फलदायी होगा. अभी आपको इस एक महीने थोड़ा ध्यान रखना होगा. परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस कारण मानसिक अशांति भी होगी. आप परिवार और उसकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेंगे. रिश्ते में प्रेम की कमी हो सकती है. अभी आपके ऊपर काम का बोझ होगा. आर्थिक नुकसान हो सकता है. आपको सेविंग में भी समस्या होगी. इस दौरान स्वास्थ्य या अन्य मामलों पर पैसा खर्च हो सकता है.
उपाय-रोजाना सूर्य को जल अर्पण करें, लाभ होगा.
- सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर आपके लिए कुछ अच्छा रहेगा. थोड़े प्रयासों से भी आपको सफलता मिलेगी. आपकी सारी रणनीतियां सफल होंगी और आपके पक्ष में होंगी. कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपको राहत मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. मेहनत से आपको सफलता मिलेगी. इस अवधि में आपकी आय भी बढ़ेगी, लेकिन आय और व्यय में संतुलन बनाना मुश्किल होगा. हालांकि जीवनसाथी के प्रति आप ईमानदार रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी.
उपायःरोजाना सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा.
- कन्या राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर कन्या राशि वाले लोगों के लिए थोड़ा उन्नतिदायक रहेगा. सूर्य के प्रभाव से कन्या राशि वाले लोगों को सफलता मिलेगी. नौकरी में लाभ होगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे. सट्टेबाजी में आपकी रुचि देखने को मिलेगी. आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है. आपके कार्यों की सराहना होगी. रिश्तों में दूरी हो सकती है. आपस में विश्वास बनाए रखें. अभी संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें.
उपायःभगवान शिव की पूजा आपके लिए शुभ फलदायी होगी.
- तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर थोड़ा कठिन रह सकता है. इस अवधि में आपको कुछ अप्रत्याशित परिणाम के साथ ही उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है. परिवार में कलह की भी स्थिति बन सकती है. इससे आपको तनाव होगा. हालांकि, लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता सामान्य रहेगा. इस दौरान जमीन संबंधी कार्यों से दूर रहें. निवेश करना हो, तो सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं. आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे. ध्यान भटकाव के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. सेहत पर खर्च हो सकता है.
उपायःरोजाना गाय को गुड़ खिलाएं, लाभ होगा.
- वृश्चिक राशि
सूर्य के मकर राशि में गोचर की यह अवधि वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है. इस दौरान आप काफी मेहनत और प्रयास भी करेंगे. इस दौरान आपकी काफी यात्राएं भी हो सकती हैं. नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं. सूर्य अभी आपकी राशि से तीसरे भाव में होंगे, जिसके प्रभाव से आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है. आप अपनी मेहनत और हिम्मत से कठिन परिस्थितियों का भी सामना आसानी से कर सकेंगे. परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी होगा. भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसका ध्यान रखें. आपका रिश्ता खुशियों से भरा रहेगा. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता होगी.
उपाय:जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें, लाभकारी रहेगा.
- धनु राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर धनु राशि वाले लोगों के लिए सामान्य रहेगा.आपको भाग्य का साथ मिलेगा. जातकों को पिता का भी साथ मिलेगा. इस अवधि में आपके रिश्ते बेहतर होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगी. हालांकि, इस दौरान परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है. दूरियां भी हो सकती हैं. ऐसे में आपको खास सावधानी बरतनी होगी. वैसे आर्थिक मामलों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आप किसी निवेश पर ध्यान देंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान होगा. इस दौरान किसी को उधार देने से बचें. इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
उपायःप्रतिदिन सूर्य के किसी भी मंत्र का जाप करें, लाभ होगा.
- मकर राशि
सूर्य अभी आपकी राशि में ही होंगे. इस अवधि में आपको सावधानी बरतनी होगी. आपको रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी. साथी से बहस भी हो सकती है. गोचर के प्रभाव से जातकों में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आपमें अहं भी हो सकता है. सरकार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. इस दौरान किसी बात पर जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. करियर में असंतुष्टि के बार-बार नौकरी बदलने का ख्याल आ सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. अभी अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखें. इस अवधि में सेहत का भी ध्यान रखना होगा.
उपायःरोजाना अपने पिता का आशीर्वाद लें, अच्छे परिणाम मिलेंगे.
- कुंभ राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि, ज्यादा भागदौड़ के कारण खर्चे भी होंगे. अगर आपके विवाह की बात चल रही है, तो विवाह के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. गोचर की इस अवधि में किसी को भी उधार न दें, आपका पैसा फंस सकता है. नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है. आर्थिक मामलों का ध्यान रखें. इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
उपायःमाता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही कोई काम करें, लाभ होगा.
- मीन राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर मीन राशि वाले लोगों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा. इस अवधि में आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. आप रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने पर ध्यान देंगे. इस अवधि में आपकी आय बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान होगा. आपका सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान संतान से संबंधित आपकी चिंता दूर होगी. इस अवधि में संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
उपायःआदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा रहेगा.