पटना। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया। रिजल्ट में पटना जोन का प्रदर्शन पिछले साल से खराब रहा है।
खास बात यह कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। आंकड़ों को देखें तो लड़कियों की सफलता लड़कों से काफी अधिक है।
इस बार 12वीं में पटना जोन के 74.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछली बार 82.86 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।
जो पिछली बार की तुलना में 8.41 प्रतिशत कम रहा है। वहीं 2024 में पटना जोन के 83.59 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे
पिछले वर्षों की तुलना में खराब है रिजल्ट
पटना जोन में 2023 में 85.47 प्रतिशत और 2022 में 91.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे थे। इस हिसाब से इस बार का परिणाम थोड़ा निराशाजनक है।
12वीं में 8.41 प्रतिशत कम रहा है। इस बार 12वीं में 74.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। 12वीं में पटना जोन से 89265 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनमें से 87374 ने परीक्षा दी थी।
इनमें कुल 49632 छात्र और 29380 छात्राएं थीं। परिणाम की बात करें तो 12वीं में पटना जोन से 34989 छात्र और 23835 छात्रा परीक्षा में सफल हुए हैं।
अतुल श्रीवास्तव बने स्कूल टॉपर, 98.4% अंक हासिल
DAV Public School BSEB Colony Patna का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहा। छात्र अतुल श्रीवास्तव ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं झुंपा डे सरकार ने 96.8, पुरुषोत्तम राज 96.6, मानसी सिंह 95.8, प्रतिज्ञा कुमारी 95.6, राहुल सिंह 95.4, वरुणि प्रिया 95.2 और आलोक प्रियदर्शी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्राचार्य A C Jha ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
लड़कों से काफी आगे निकलीं लड़कियां
प्रतिशत का आंकड़ा देखे तो छात्र 70.50 प्रतिशत और 81.13 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की है। कुल 74.45 प्रतिशत सफल हुए हैं।
इस बार 12वीं में बेटियों का प्रदर्शन बेटों से 6.73 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं में ओवरऑल इस बार 88.86 प्रतिशत छात्रा और 82.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।


