Saturday, November 7, 2026

सिमडेगा में खड़िया यूथ महाडोकलो आज से, कई राज्यों के युवा होंगे शामिल

Share

Simdega News, 7 November 2026: झारखंड के सिमडेगा जिला मुख्यालय स्थित संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामटोली में 7 से 10 नवंबर तक खड़िया यूथ महाडोकलो (महासम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, विभिन्न राज्यों से आने वाले खड़िया समाज के युवाओं के स्वागत और ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली और असम से पहुंचेंगे युवा

खड़िया समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस महासम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली और असम समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर रहेगा जोर

महासम्मेलन में युवाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही खड़िया समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े लोगों की भी सहभागिता रहेगी। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर संवाद और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।

महासम्मेलन को लेकर युवाओं में उत्साह

खड़िया यूथ महाडोकलो को लेकर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह महासम्मेलन युवाओं को एकजुट करने, आपसी संवाद को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास की दिशा में नई पहल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News