Monday, April 6, 2026

‘सिकंदर’ फर्स्ट रिव्यू, एक्शन का बाप, सलमान खान ने दी धांसू परफॉर्मेंस, बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी फिल्म

Share

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फर्स्ट रिव्यू आ गया है. फिल्म सिकंदर की स्क्रीनिंग बीती रात हुई थी.

 सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट का अब एलान हो चुका है. सिकंदर की रिलीज डेट आते ही सलमान खान के फैंस के बीच जश्न का माहौल है. फिल्म को रिलीज होने में अब बस 10 दिन बचे हैं. सलमान खान की सिकंदर ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले बीती रात (19 मार्च) को फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां सलमान खान के समेत कई स्टार्स और फिल्म के प्रोड्यूसर भी पहुंचे थे. फिल्म की स्क्रीनिंग के आधार पर सिकंदर का रिव्यू सामने आया है. फिल्म सिकंदर का रिव्यू एक्स हैंडल पर सलमान खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है.

Etv Bharat

सिकंदर का फर्स्ट रिव्यू

एक्स हैंडल पर सलमान खान के फैन पेज की मानें तो सिकंदर एक शानदार और दमदार फिल्म है. फैन पेज के मुताबिक, फिल्म सिकंदर एक्शन का बाप है और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट करेगी. इस पोस्ट में लिखा है, ‘यह एक ओरिजनल फिल्म है, सरकार का रीमेक नहीं है, ग्रेट फिल्म, स्टोरी, स्क्रीनेप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, परफॉर्मेंस, डायरेक्शन सब कमाल की है, यह सलमान खान की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है’. इस रिव्यू में बताया गया है कि फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम संजय राजकोट है, जिस लोग सिकंदर के नाम से जानते हैंय

फिल्म की कहानी कैसी है?

इस रिव्यू में फिल्म की कहानी बताते हुए लिखा है, फिल्म की कहानी में सलमान खान को पॉवरफुल राजनेता सत्यराज के खिलाफ लड़ते देखा जाएगा, सिकंदर अपने परिवार के लिए दुश्मनों से लोहा लेता नजर आएगा, क्या सिकंदर इस लड़ाई में जीतेगा?, फिल्म की कहानी यही है, जो कि एक पावरफुल मैसेज देगी.

  • https://www.youtube.com/embed/RouIzAuPGGU

रिव्यू में सिकंदर की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस कैसी है, यह भी रिव्यू में बताया गया है. इसमें लिखा है, सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, जतिन सरना, विकास वर्मा, अयान खान, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन ने शानदार काम किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को बेस्ट बताया गया है. म्यूजिक का प्रीतम शानदार है, विवेक हर्षन ने शानदार ए़डिटिंग की है. रजत अरोड़ा, हुसैन दलाल, अब्बास दलाल के लिखे डायलॉग एक्सीलेंट हैं, फिल्म के स्टंट की भी तारीफ इस रिव्यू में की गई है. रिव्यू के मुताबिक यह एक फादर लेवल मूवी है, जो 30 मार्च 2025 को रिलीज होने जा रही है. बता दें, फिल्म को गजनी के डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है.

Read more

Local News