कंबल वितरण का मुख्य कार्यक्रम लाऊड़का स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता तापस बारीक ने कंबल वितरण कर की. उन्होंने बताया कि सांसद का मुख्य उद्देश्य इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कंबल वितरण जारी रखने की अपील की. इस सेवा कार्य में बाबलू महाली, अर्नब भूई, राजीब कर, रिंकू कर, वार्ड सदस्य नवीन महतो, सातपाटी ग्राम प्रधान मिहिर महतो, लाऊड़का ग्राम प्रधान प्रणब गिरी, अमित गिरी और राजेश माहतो समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे.