Thursday, March 26, 2026

 सांड़ के हमले से खुद को बचाने के चक्कर में कंडक्टर कार से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी

Share

Jamshedpur News :

भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सांड़ के हमले से खुद को बचाने के चक्कर में बस कंडक्टर विमान महतो कार से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. विमान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की है. विमान ने बताया कि वह ओम ट्रेवल्स में खलासी का काम करता है. बुधवार की दोपहर वह बस को खड़ी कर खाना खाने जा रहा था. उसी दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया. खुद को बचाने के दौरान एक कार से टकरा गया, जिससे वह गिरकर जख्मी हो गया. दुर्घटना में विमान का दोनों पैर टूट गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार युवकों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. साथ ही उसके परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी. विमान महतो मूल रूप से चाकुलिया का रहने वाला है

Table of contents [hide]

Read more

Local News