नई दिल्ली: सरकार ने महंगाई के बीच लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में करों में कटौती को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. इससे आम जनता और छोटे कारोबारियों को इस त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिलने वाली है.
जीएसटी काउंसिल की बुधवार को 56वीं बैठक संपन्न हुई. वित्त मंत्री सीतारमण ने जीएसटी को आसान बनाए जाने की घोषणा की. सरकार ने अब जीएसटी की दो स्लैब की मंजूरी दी है.
सरकार ने कुछ आवश्यक चीजों को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है. इस त्योहारी सीजन में ये बड़ा खुशखबरी है.
- यूएचटी
- दूध
- पनीर
- रोटी
- पिज्जा
- ब्रेड
- पराठा
इन सभी चीजों को टैक्स मुक्त कर दिया गया है. इन चीजों पर वर्तमान में 12 फीसदी टैक्स वसूल किया जाता था.
ये सभी चीजें हर किसी के किचन में पाई जाने वाले खाद्य पदार्थ हैं. इसका सीधा सरोकार आम लोगों से है. छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढ़ों के लिए दूध आवश्यक है. ऐसे हर किसी घर के मुखिया को इससे राहत मिलने वाली है.
इंडिविजुअल इश्योरेंस पॉलिसी
सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. परिवार का ख्याल रखते हुए व्यक्तिगत जीवन बीमा में भारी छूट की घोषणा की है.
पढ़ाई लिखाई के सामान हुए सस्ते
- पेंसिल
- कटर
- रबर
- नोटबुक
इस्ट्रूमेंट बॉक्स और अन्य पढ़ाई के सामानों को भी टैक्स के दायर से बाहर कर दिया गया है.
जीवन रक्षक दवा
इससे भी बड़ी राहत की बात है कि जीवन रक्षक दवाओं पर लगने वाले टैक्स को हटा दिया गया है. इसमें 33 प्रकार की दवा शामिल है.
रोजमर्रा के सामानों पर 5% टैक्स
घरेलू रोजमर्रा के सामानों पर भी बड़ी राहत दी गई है. घर में रोजमर्रा के काम आने वाले सामानों पर मात्र 5 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया गया है. इसके तहत नमकीन, पास्ता, चीज, मक्खन, कॉफी, नूडल्स व अन्य सामान शामिल किए गए हैं.


