Monday, February 16, 2026

सभी राशियों के जातकों को सेहत को लेकर गंभीर रहना होगा, लापरवाही भारी पड़ सकती है.

Share

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपके बैंक-बैलेंस में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है.व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों को ऑफिस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांस से भरा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है, जिसके चलते मन परेशान होगा. विद्यार्थियों की बात करें तो अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें. पेट दर्द परेशानी दे सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपके पास धन की आवक अधिक रहेगी. पैसों की कमी नहीं रहेगी. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर बिजनेस को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आप प्रेमी साथी के साथ शादी के बंधन में बन सकते हैं.वैवाहिक संबंध भी मजबूत बने रहेंगे. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप अपने किसी साथी की मदद ले सकते हैं.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला यह सप्ताह मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है. पेट से संबंधित रोग परेशान बढ़ा सकता है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. कुछ विशेष कार्यों पर आपका धन खर्च होगा, परंतु इनकम भी बनी रहेगी. व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं. समय बढ़िया है. नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिए यह नया सप्ताह बढ़िया है. साथी के साथ रोमांस में डूबे हुए नजर आएंगे. वैवाहिक संबंधों को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे. विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया रहेगा. वह अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे.

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला नया सप्ताह ठीक रहेगा. आपकी सेहत डांनाडोल रहेगी. इनकम में तेजी बनी रहेगी, परंतु खर्च भी बढ़े रहेंगे. बिजनेसमैन के लिए समय ठीक-ठाक है,परंतु पार्टनर संग किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बढ़िया है. आपका ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों की स्थिति ठीक रहेगी. आपके रिश्ते में रोमांस देखने को मिल सकता है.वैवाहिक संबंधों में थोड़ी परेशानी दिखाई दे रही है. जीवनसाथी के घर वालों से बहस हो सकती है.शिक्षा के लिए अच्छा समय रहेगा.विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह सही रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है.आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. इनकम की कोई कमी नहीं रहेगी, परंतु खर्चे परेशान करेंगे. व्यापारी वर्ग व्यापार को बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे. नौकरी वालों के लिए समय बढ़िया है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने साथी संग कहीं घूमने जा सकते हैं. गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे. जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय कुछ कठिनाई वाला रहेगा. कुछ गतिविधियों के चलते पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. अपने स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें. रुपये-पैसे की बात करें तो आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.फिजूलखर्ची बढ़ी रहेगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. नौकरी की बात करें तो आप ऑफिस के कार्यों में रमे रहेंगे. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. शिक्षा की बात करें तो अधिक सावधान रहें. टाइम टेबल बनाकर पढ़ने की कोशिश करें.प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. बहस हो सकती है. गृहस्थ जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी, परंतु जीवनसाथी का व्यवहार कुछ बदला रहेगा.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला यह सप्ताह मध्यम साबित होगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए सप्ताह अच्छा है. अपने कार्यक्षेत्र में आप एक अलग पहचान बना सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर समय कमजोर रहेगा. गृहस्थ जीवन में खुशहाली आएगी. जीवनसाथी से भी संतुष्ट रहेंगे. शिक्षा की बात करें तो आप अपनी पढ़ाई को नियमित तरीके से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिल सकती है.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया दिखाई दे रहा है. आपकी सेहत बिगड़ सकती है. ठंड से बचाव करें. आर्थिक समस्याएं भी कम रहेंगी. व्यापारियों के लिए समय बढ़िया रहेगा. आपका व्यापार बढ़िया चलेगा. आपकी सभी योजनाएं फलीभूत होंगी. नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है. आपका प्रमोशन भी संभव है.प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह बढ़िया है. आपकी साथी से बहस हो सकती है, परंतु आपस मे प्यार बना रहेगा.आप जीवनसाथी की मदद से अपना निजी कार्य शुरू कर सकते हैं.विद्यार्थी भी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है. सेहत अच्छी बनी रहेगी,परंतु सप्ताह के अंत में पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इनकम बढ़ने की संभावना है. वहीं, खर्चों में कुछ कमी आएगी. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे. नौकरी को लेकर सतर्क रहें. प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया रहेगा. आप अपने प्रिय साथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार का तनाव चल रहा था वह दूर होगा.छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा. आपको छाती का दर्द, गले का इंफेक्शन आदि परेशान कर सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आपको आर्थिक लाभ होगा. व्यापारियों की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत उनके लिए अच्छी रहेगी, परंतु अंत में घाटा हो सकता है. नौकरी वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी .किसी तरह के विवाद से बचें. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप प्रिय पात्र से अपने मन की बात कह सकते हैं. गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा. अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी याद करने की शक्ति भी बहुत अधिक अच्छी रहेगी.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहें. कंधे से संबंधित कोई समस्या या चोट लगने की आशंका है. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी. आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपको कोई सरकारी आर्डर मिल सकता है.नौकरी करने वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथ विवाद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.आप अन्य गतिविधियों को एक तरफ रखकर पढ़ाई पर ध्यान दें. यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो अभी रुक जाएं.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर समय ठीक रहेगा. पुरानी जमा की गई पूंजी को निकालने का समय आ गया है. व्यापारी अपने व्यापार को लेकर सचेत रहेंगे. किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. जहां उन्हें व्यापार से संबंधित बड़ी कामयाबी मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों की मेहनत उनके कार्यक्षेत्र में सबको नजर आएगी. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने दिल की बातें अपने साथी को बता सकते हैं. गृहस्थ जीवन में आपके जीवनसाथी का दोस्ताना व्यवहार आपके दिल को छू सकता है. शिक्षा के लिए यह सप्ताह कमजोर रहेगा.आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लग पाएगा.

Read more

Local News