नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग सप्ताह के दूसरे दिन सकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई 50 पर हरे निशान पर खुले. वहीं, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 201.15 अंक या 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 84,079.32 पर खुला. बात एनएसई 50 की करें तो वह भी 107.10 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,897.35 के स्तर पर ओपन हुआ.
सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक सेंसेक्स करी 227 अंकों की तेजी के साथ 84,105 अंक पर बिजनेस कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 करीब 58 अंक की बढ़त के साथ 25,848 के स्तर पर थी.
बात बीएसई के टॉप गेनर शेयरों की करें तो इनमें इटरनल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. वहीं, टॉप लूजर शेयरों की लिस्ट में इंडिगो, रिलायंस, टाटा स्टील और महिंद्र एंड महिंद्रा हैं.
इससे पहले सोमवार 12 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी. दोनों प्रमुख बेंचमार्क हरे निशान पर बंद हुए थे. सेंसेक्स 301.93 की बढ़त के साथ 83,878.17 अंक और एनएसई निफ्टी 106.95 अंक उछलकर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि ‘हालांकि बाजार के संकेतक अभी भी नकारात्मक हैं, 100-दिन की EMA (25,540–25,600) ने समर्थन प्रदान किया और रिकवरी शुरू करने में मदद की.’ बाजार में अगले प्रमुख रेजिस्टेंस के रूप में 25,800–25,870 को माना जा रहा है.
बड़े इंडेक्स में तेजी के बावजूद व्यापक बाजार दबाव में रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट 0.05 प्रतिशत रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.52 प्रतिशत घट गया. सोमवार को बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में टाटा स्टील, एशियन पेंट, ट्रेंट, टीसीएस और भारती एयरटेल शामिल रहे. वहीं, टॉप लूजर शेयरों की करें तो बजाज फायनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईएनएफवाई थे.


