Monday, March 30, 2026

संगीता बिजलानी के लोनावला स्थित फार्म हाउस में चोरी की घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Share

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लोनावाला इलाके में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी की वारदात हुई है. अज्ञात चोरों ने फार्महाउस में तोड़फोड़ की और 50 हजार रुपये नकद और 7 हजार रुपये के टीवी चुरा लिए.

  • पुलिस के मुताबिक, यह घटना 7 मार्च 2025 से 18 जुलाई 2025 के बीच हुई, जब फार्महाउस खाली था. एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस अवधि में फार्महाउस विजिट नहीं किया था. मामला तब उजागर हुआ जब 18 जुलाई को संगीता बिजलानी अपने फार्म हाउस पर पहुंचीं और वहां के हालात देखकर चौंक गईं.
  • अभिनेत्री संगीता बिजलानी भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पूर्व पत्नी हैं. लोनावाला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मोहम्मद मुजीब खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.फार्महाउस में प्रवेश करने के बाद, चोर ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फार्महाउस में तोड़फोड़ की. कुछ दिन पहले संगीता बिजलानी अपने दो घरेलू कामगारों के साथ फार्महाउस गई थीं.
  • उस समय उन्होंने देखा कि फार्महाउस में चोरी हो गई है. उन्होंने देखा कि, फार्म हाउस का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था. साथ ही फार्महाउस की पूरी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई थी. फार्म हाउस में खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई पाई गई. एक टीवी गायब था और एक बड़े पैमाने पर फार्महाउस में तोड़फोड़ की गई थी.
  • वहीं, फार्महाउस के ऊपरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में धूल फैली हुई थी. सभी बिस्तर और घरेलू सामान टूटे और बिखरे हुए थे. रेफ्रिजरेटर भी टूटा हुआ पाया गया. फार्महाउस से कई कीमती सामान गायब थे. वहीं, खबर के मुताबिक, संगीता बिजलानी ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि, वह निजी समस्याओं के कारण मार्च से फार्म हाउस पर नहीं जा पाई. जब उन्होंने यहां आकर फार्महाउस को देखा तो दंग रह गईं.

बॉलीवु़ड की खूबसूरत एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का फिल्मी सफर
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिजलानी अपने समय में टैलेंट और खूबसूरती की मिसाल कायम की. उन्होंने अपने टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई. उन्होंने 1989 में आई फिल्म त्रिदेव में काम किया. उसके बाद 1990 में गुनाहों का देवता, 1991 में विष्णु देवा, 1993 में युगांधर जैसी करीब दर्जनों फिल्मों में काम किया.

मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली इस खूबसूरत एक्ट्रेन ने महज 15 साल की उम्र में ग्लैमरस इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता. हालांकि, क्रिकेटर अजरुद्दीन से शादी के बाद संगीता बिजलानी ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया.

Read more

Local News