बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कल यानि 18 सितंबर से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर कदम रखने जा रहे हैं. आर्यन खान की डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड कल 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को लेकर शाहरुख के फैंस के बीच खास चर्चा है और उन्हें कल का भी इंतजार नहीं हो रहा है. लेकिन इससे पहले द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो, हम आपको बताने जा रहे हैं सीरीज के बारे में कुछ ऐसी अनकही बातें, जिन्हें जानने के बाद आपकी बेचैनी और भी बढ़ सकती है.
आर्यन खान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी को लिखा है. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और स्टारडम के बारे में बताएगी. इसका ट्रेलर दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर चुका है, जिससे इसकी आधी कहानी लोगों के सामने आ चुकी है. जहां तक हम समझते हैं, यह शो बॉलीवुड पर एक बेहतरीन टिप्पणी है जो हकीकत से ज़्यादा सुनी-सुनाई बातों पर आधारित है. बहुत कुछ अंडरग्राउंड होता है, पूरे शो में ‘चिड़ियाघर’ और ‘कानाफूसी’ होती रहती है, लेकिन पर्दे के पीछे क्या होता है, यह कोई नहीं जानता, तो, पेश है एक ऐसा शो जो सब कुछ बयां करता है, या यूं कहें कि हम यही उम्मीद करते हैं.
- https://www.youtube.com/embed/J-0f7teDD2I
1. बॉबी देओल- द स्टार
बॉबी देओल इस शो में खुद का किरदार निभा रहे हैं. रिलीज से पहले इस शो की झलक पाने वाले सभी लोगों ने इसे देओल के लिए जीवन भर का एक यादगार परफॉर्मेंस बताया है, जो लगातार कई विश्वसनीय परफॉर्मेंस के साथ इस समय अपने करियर के बेस्ट दौर में हैं.
2. स्टार्स कैमियो
सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई अन्य कलाकारों के कैमियो रोल की उम्मीद है, जो इस सीरीज को बॉलीवुड सितारों की एक झलक बना देंगे. तीनों खानों का पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आना बॉलीवुड प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक है. साथ ही साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एस.एस राजामौली भी फिल्म में होंगे.
3. बॉलीवुड विवाद और ‘काला सच’
यह शो सिर्फ चमक-दमक और ग्लैमर दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उम्मीद है कि यह इंडस्ट्री के ‘काले सच’ को भी उजागर करेगा, जिसमें पर्दे के पीछे के पावर प्ले भी शामिल हैं. यह एक ऐसे इंडस्ट्री की खुद को जागरूक करने वाली व्यंग्यात्मक झलक है जो ग्लैमरस है और अक्सर बेरहम भी.
4. पुराने गानों का नया रूप
जैसा कि टीजर में ही देखा जा सकता है, इसमें 2000 के दशक के शुरुआती दौर के कई नए बॉलीवुड गाने शामिल किए जा सकते हैं. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को बी-टाउन के लिए एक आंखे-खोल देने वाली दुनिया बताया जा रहा है, जो रंगीन अराजकता, महत्वाकांक्षा, घोटाले और ईमानदारी को दिखाने के लिए ग्लैमर को पीछे छोड़ने वाली है.
- https://www.youtube.com/embed/bWNegJHBnUk?list=RDbWNegJHBnUk
5. आर्यन खान
नेपोकिड्स के टैग से घिर हुए स्टार किड्स खुद को साबित करने में बहुत मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन आर्यन खान ने बॉलीवुड के उसी मुद्दे को उठाया है, जिसके बिना किसी स्टारकिड्स का फिल्मी करियर नहीं चल पा रहा है. आर्यन खान खुद अपनी डेब्यू सीरीज से ‘बॉलीवुड की पोल’ खोलने जा रहे हैं. अब देखना होगा कि आर्यन खान अपने डेब्यू मिशन में कितने कामयाब होते हैं और शाहरुख खान के फैंस उन्हें कितना प्यार देते हैं.


