Monday, March 30, 2026

वो फिल्में जो बिना किसी सीन के कराती है श्रीकृष्ण के ज्ञान के दर्शन

Share

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के स्टार भी पीछे नहीं हैं. वैसे तो फिल्मी पर्दे पर कई एक्टर्स भगवान श्रीकृष्ण का रोल कर चुके हैं.

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और प्रसाद तैयार लोगों को बांटते हैं और फिर रात में मेला देखने जाते हैं. अब इस खास त्योहार पर लोग एक-दूजे को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं और इस कड़ी में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के स्टार भी पीछे नहीं हैं. वैसे तो फिल्मी पर्दे पर कई एक्टर्स भगवान श्रीकृष्ण का रोल कर चुके हैं, लेकिन इस खास मौके पर हम बात करेंगे उन फिल्मों की जिसमें काल्पनिक कहानी में श्रीकृष्ण का खास जिक्र होता है.

महाभारत

आपने टीवी पर आने वाले शो महाभारत को जरूर देखा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को सलाहकार के तौर पर दिखाया गया है, जैसे कि वह युद्ध के मैदान में कैसे राजनीति चालों और समय के फेर के बारे में बताते हैं.

राजनीति

प्रकाश झा की फिल्म राजनीति भी महाभारत के बेहद करीब है. इसमें अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी को देखा गया है. साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म महाभारत से प्रेरित है. इसमें बिल्कुल कौरव और पांडवों की तरह दो धड़े दिखाए गये हैं, वो दो परिवार जो सत्ता के लिए लड़ रहे हैं. रणबीर का रोल अर्जुन की याद दिलाता है, जो नाना पाटेकर सलाह देते हैं, जो श्रीकृष्ण के रोल को दर्शाता है. राजनीति को मॉडर्न महाभारत कहा जाता है,

कलयुग

श्याम बेनेगल की ड्रामा फिल्म कलयुग 1981 भी महाभारत को दर्शाती है, जिसमें दो बिजनेस फैमिली के बीच विवाद दिखाया गया है. फिल्म में रेखा द्रौपदी के रोल को चित्रित करती हैं, जहां शशि कपूर का रोल करण से प्रेरित लगता है. फिल्म में अमरीश पुरा की किशन चंद का रोल भगवान कृष्ण की भूमिका को दिखाता है.

  • https://www.youtube.com/embed/BUjXzrgntcY

ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी श्रीकृष्ण के जीवन के सार और उनके उपदेशों की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में रणबीर के मेंटर बने अमिताभ बच्चन एक तरह से उनके जीवन में श्रीकृष्ण का रोल प्ले कर रहे थे.

  • https://www.youtube.com/embed/y1-w1kUGuz8

कल्कि 2898 एडी

प्रभास ,दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में श्रीकृष्ण का रोल भी सामने आता है, हालांकि एक्टर की शक्ल नहीं दिखाई, लेकिन कृष्ण कुमार ने फिल्म में यह रोल प्ले किया था. एनिमेशन फिल्मों से अलग इन फिल्मों में अप्रत्यक्षतौ पर श्रीकृष्ण और उनकी विचार, सोच और मार्गदर्शन की बातें सुनने को मिली.

Read more

Local News