वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज मैदान पर बड़े से बड़े खिलाड़ियों को टक्कर दे रहा है. लेकिन मैदान के बाहर वो एक बच्चा ही नजर आता है. वैभव ने खुलासा किया है कि वो हर मैच से पहले अभी भी कार्टून देखता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स पर राजस्थान की आसान जीत के बाद स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए, सूर्यवंशी ने अपने मैच से पहले के रूटीन के बारे में बताया. जब उनसे भोजपूरी जुबान में पूछा गया कि जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते हैं उस उम्र तुम गेंद को कार्टून बना रहे हो, क्या दिमाग में चल रहा होता है?
इसके जवाब में वैभव ने कहा, ‘मेरे दिमाग में कुछ नहीं चल रहा है. आज भी, हर मैच से पहले मैं कार्टून देखता हूं. यह एक आदत है. मैं अभी भी कार्टून देखता हूं, लेकिन मेरा ध्यान खेल पर भी रहता है. हम सबका प्लान ये है कि अच्छा करना है और जीतकर दो पॉइंट हासिल करना और प्लेऑफ की ओर बढ़ना है.’
वैभव के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ मैच में वैभव ज्यादा रन नहीं बनाए पाए. वो 11 गेंदों में 8 रन ही बना पाया. लेकिन इस छोटी सी पारी में भी वो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर गए. केवल 15 साल और 26 दिन की उम्र में, वैभव IPL इतिहास में 500 रन बनाने वाला सबसे कम उम्र खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा वैभव ने यह 500 रन सिर्फ 227 गेंदों में हासिल किया, जो की सबसे तेज है.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन भी शानदार शुरुआत करके सबका दिल जीत लिया है. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 220.87 के स्ट्राइक रेट और 36.29 की औसत से 254 रन बनाए हैं. वैभव के प्रभाव की पहचान उसकी विस्फोटक छोटी पारियों से हुई है, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं जो उसने सिर्फ 15-15 गेंदों में बनाए, जिससे वह IPL के इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं.


