Friday, April 17, 2026

वीवो ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी बैटरी 9000mAh से भी ज्यादा है, लेकिन फिर भी फोन का डिज़ाइन स्लिम है.

Share

 वीवो ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G है. यह फोन वीवो की T5 Series का दूसरा फोन है. इस फोन की खास बात बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी सबसे ज्यादा प्रमोट कर रही है. इस फोन में यूज़र्स को 9,000mAh से भी ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट मिलेगा और 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी. इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP का है.

फोन के स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका है. इस फोन की स्क्रीन पर 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU के साथ आता है. इस फोन में रैम और स्टोरेज के लिए 12GB तक का LPDDR4X RAM और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है.

फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है. इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP Sony IMX882 का मेन कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79  1/1.95″ है. यह कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है. फोन का दूसरा बैक कैमरा 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. इस फोन के बैक कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इससे भी यूज़र्स 4K वीडियो शूट कर सकते हैं.

इन सभी चीजों के अलावा इस फोन की सबसे बड़ी बात इसकी बैटरी है. कंपनी ने इस फोन में 9,020mAh की दी गई है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इस फोन के लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह 9,020mAh जितनी बड़ी बैटरी के साथ सबसे स्लिम डिज़ाइन वाला फोन है.

इस फोन में डुअल नैनो सिम, स्टीरियो स्पीकर्स और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ कई खास ऑप्शन्स दिए गए हैं. इसमें IP68 + IP69 डस्ट & वॉटर रेसिस्टेंट के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दिया गया है, जो फोन की मजबूती को दर्शाता है. इस फोन का वजन 213 ग्राम है, जो आजकल के जमाने के हिसाब से थोड़ा भारी है, लेकिन 9,000mAh की बैटरी के साथ फोन का भारी होना लाज़मी है.

विशेषतास्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच 1.5K AMOLED, 2800 × 1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 2160Hz PWM डिमिंग
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 4 (4nm), Octa-Core (अधिकतम 2.5GHz), Adreno 810 GPU
रैम + स्टोरेज8GB / 12GB LPDDR4X RAM 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित OriginOS 6
कैमरा (रियर)50MP मुख्य (Sony IMX882, 1/1.95″, f/1.79, OIS) + 2MP डेप्थ (f/2.4) 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
कैमरा (फ्रंट)32MP, f/2.0, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
बैटरी और चार्जिंग9020mAh (टाइपिकल), 90W फास्ट चार्जिंग
बिल्ड और ड्यूरेबिलिटीIP68 + IP69 डस्ट & वॉटर रेसिस्टेंट, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
कनेक्टिविटी5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS + BeiDou + GLONASS + Galileo + QZSS, USB Type-C 2.0
फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑडियोइन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट, स्टिरियो स्पीकर्स, USB Type-C ऑडियो

कीमत और ऑफर्स

  1. भारत में इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है.
  2. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 33,999 रुपये है.
  3. इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है.
  4. इस फोन को कंपनी ने कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर्स में लॉन्च किया है.

हालांकि, कंपनी इस फोन पर HDFC Bank, SBI और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 6 महीने तक की इंटरेस्ट-फ्री ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा यूज़र्स को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं. इस फोन की भारत में बिक्री 21 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी.

Read more

Local News