वीवो कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन X300 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. कंपनी ने पहले ही चीन में Vivo X300 Ultra को लॉन्च कर दिया है और अब वो इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस फोन के साथ भारत में X300 FE मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा, जो थोड़ा किफायती लेकिन अच्छे फीचर्स वाला होगा. दोनों फोन्स के लिए वीवो की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट्स लाइव हो चुके हैं और फ्लिपकार्ट पर भी लैंडिंग पेज तैयार हैं. इससे बिल्कुल साफ है कि वीवो अपने इस प्रीमियम फोन को भारत में बहुत जल्दी लॉन्च करने वाली है.
X300 अल्ट्रा का डिज़ाइन चीन वाले वर्ज़न जैसा ही होगा. पीछे की तरफ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है. यह फोन Zeiss के साथ ट्यून किए गए ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आएगा. इसमें सबसे खास बात यह है कि इसमें नया एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा.
प्रोसेसर और बैटरी भी दमदार
इस फोन में कंपनी एक दमदार प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी दे रही है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. इस फोन में 6600mAh की बैटरी भी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है.
वीवो X300 FE मॉडल में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड देने वाली है. यह भी Zeiss ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप रखेगा. भारत में इसे कम से कम ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो दिखने में काफी अच्छा लग रहा है. FE वर्जन रूस में पहले ही लॉन्च हो चुका है और वहां इसकी शुरुआती कीमत करीब 71,000 रुपये के बराबर थी. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है.
चीन में X300 अल्ट्रा की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 6,999 यानी लगभग 95,900 रुपये से शुरू होती है. ऊपरी वेरिएंट्स की कीमत 1 लाख से ज्यादा तक जा सकती है. भारत में लॉन्चिंग के समय कीमत थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में अच्छा मुकाबला करेगा. कंपनी ने पहले MWC 2026 में स्पेन में इस फोन को पब्लिक के सामने शोकेस किया था, जहां इसकी वीडियो और फोटो कैपेबिलिटी ने सबका ध्यान खींचा.
भारतीय यूजर्स के लिए यह लॉन्च काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वीवो अब अल्ट्रा मॉडल को भी देश में ला रही है. कैमरा लवर्स के लिए दोनों फोन अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं. डिजाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में ये फोन फ्लैगशिप लेवल के हैं. लॉन्चिंग के बाद फुल रिव्यू और रियल यूज एक्सपीरियंस से ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.


