Thursday, February 12, 2026

विशाल भारद्वाज ने अपने फिल्म निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म मकड़ी से की थी.

Share

 विशाल भारद्वाज तीन साल बाद फिर निर्देशन की दुनिया में उतरे और फिल्म ओ’रोमियो लेकर लौटे हैं. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म कल 13 फरवरी को रिलीज होगी. विशाल का फिल्म निर्देशन और कहानी का अपना अलग तरीका है. उनकी फिल्में उनके म्यूजिक से भी जाना जाती हैं. वह अपने ज्यादातर फिल्मों में खुद ही म्यूजिक देते हैं. अपने 24 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने गिनी-चुनी खबरें की हैं और अपनी गिनी-चुनी फिल्मों से वह चार बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके है

डायरेक्टर की दमदार फिल्में

मटरू की बिजली का मंडोला, रंगून, पटाखा, जैसी फ्लॉप फिल्म दे चुके विशाल भारद्वाज ने ओमकारा, मकबूल, कमीने, इश्किया, हैदर और सात खून माफ जैसी शानदार फिल्में भी दी हैं. इनकी ज्यादा फिल्में सामजिक सरोकार रखती हैं. इनकी फिल्मों का म्यूजिक भी सबसे अलग होता है. इनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. विशाल ने साल 2002 में फिल्म मकड़ी से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी

विशाल भारद्वाज की फिल्मों में भाव होता है. यही वजह है कि उन्होंने 15 में से 4 फिल्मों से नेशनल फिल्म अवार्ड अपने नाम किया है. उन्होंने उनकी फिल्म मकड़ी की एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद को नेशनल अवार्ड मिला था. फिल्म द ब्लू अंब्रेला को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला. ओमकारा को स्पेशल जूरी नेशनल अवार्ड मिला. फिल्म हैदर के लिए डायरेक्टर को बेस्ट स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटिंग के लिए नेशनल अवार्ड मिला. तलवार फिल्म के लिए भी विशाल बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं

अब उनकी फिल्मों के गाने जैसे बीढ़ी जलाई ले और नमक इश्क ने खूब धूम मचाई थी. विशाल अपनी ज्यादातर फिल्मों में खुद ही म्यूजिक देते हैं. उनकी फिल्मों में उनकी सिंगर पत्नी रेखा भारद्वाज का एक ना एक गाना जरूर होता है, जो चार्टबस्टर में टॉप पर रहता है. अब कल 13 फरवरी को फिल्म ओ’रोमिया से विशाल भारद्वाज कितना कमाल कर पाते हैं यह तो कल ही पता चलेगा. क्या शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, इसका इंतजार सभी को है.

Read more

Local News