Monday, May 25, 2026

विराट कोहली-गौतम गंभीर के साथी का टीम इंडिया के ऐलान के बाद विस्‍फोटक बयान, इस खिलाड़ी को नहीं चुनने पर निकाला गुस्सा, जायसवाल को भी घेरा

Share

टीम इंडिया के मुख्‍य चयनकर्ता अजीग अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. हालांकि टीम इंडिया के ऐलान के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथी ने सेलेक्‍शन पर विस्‍फोटक बयान दिया है. एक खिलाड़ी को ना चुने जाने पर अपना गुस्‍सा निकाला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर और गंभीर के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में खेले गए पूर्व खिलाड़ी श्रीवत्‍स गोस्‍वामी ने यशस्‍वी जायसवाल को भी घेरा है.

गोस्‍वामी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए करुण नायर को टीम इंडिया में ना चुने जाने से नाराज हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर करके अपनी भड़ास निकाली. नायर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं. अनुभवी बल्लेबाज ने घरेलू सर्किट में अपने अचानक अपने जबरदस्‍त फॉर्म से हर किसी को चौंका दिया है. उन्होंने हाल ही में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में पांच शतक लगाए. वह इस सीजन में टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने आठ मैचों में 752 की औसत से 752 रन बनाए और विदर्भ को फाइनल में पहुंचाया. नायर को टीम में न चुनने के अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा- 750 से अधिक का औसत शानदार है, लेकिन यह 15 खिलाड़ियों की टीम है, इसलिए हम सभी को शामिल नहीं कर सकते. नायर को टीम में ना चुने जाने पर गोस्‍वामी ने इस फैसले के लिए अगरकर और बीसीसीआई का मजाक उड़ाया. उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा-करुण नायर को नहीं चुना जाना घरेलू क्रिकेट को अनिवार्य बनाने के अपने ही नियम के खिलाफ जाने जैसा है. उनके लिए बहुत दुख है. गोस्‍वामी की मांगगोस्‍वामी ने अपने एक और पोस्‍ट में जायसवाल को घेरते हुए लिखा- 7 मैचों में 752 रन बनाने वाले किसी खिलाड़ी को अपवाद क्यों नहीं बनाया जाए, मेरा मतलब है कि उनके फॉर्म का इस्तेमाल करें.एक अतिरिक्त खिलाड़ी को चुनो और जाएं. भारत ने हाल में हुए टी20 विश्व कप के लिए शुभमन गिल सहित 4 रिजर्व खिलाड़ी लिए थे. 2015 विश्व कप में भी धवल कुलकर्णी बतौर रिजर्व खिलाड़ी विश्व कप का हिस्‍सा थे. अतिरिक्त ओपनर के रूप में जायसवाल? अगर गिल या रोहित में से कोई चोटिल हो जाता है तो केएल राहुल को ओपनिंग करनी चाहिए, दुबई जैसी परिस्थितियों में आपको मिडिल में पारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी की जरूरत होती है. बस उसे 16वें खिलाड़ी के रूप में शामिल करें. गोस्वामी का यह बयान बीसीसीआई की उस नई पॉलिसी के बाद आया, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा गया.

Read more

Local News