Thursday, March 12, 2026

विद्युत आपूर्ति विभाग डेहरी-ऑन-सोन में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

Share

विद्युत आपूर्ति विभाग डेहरी-ऑन-सोन में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चला रहा है। अधिकारी घर-घर जाकर राजस्व एकत्र कर रहे हैं और बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे हैं

विद्युत आपूर्ति विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाकर राजस्व संग्रहण के साथ-साथ बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी तेजी से कर रहे हैं।

कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर उपभोक्ताओं से बिल संग्रहण करने तथा नहीं देने पर बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग द्वारा लाइन काटने का कार्य तेजी से चल रहा है।

गुरुवार को कई बकाएदारों का बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया, जबकि कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का भुगतान किया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में क्रमश: पांच हजार से 20 हजार रुपये व उससे अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काटा जा रहा है

कनेक्शन कटने के बाद पुन: आपूर्ति बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित रीकनेक्शन शुल्क देना होगा, जिसमें सिंगल फेज उपभोक्ता के लिए सौ रुपये तथा तीन फेज छोटे उद्योगों के लिए नौ सौ रुपये निर्धारित है।

विभाग द्वारा समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट का प्रविधान भी किया गया है। बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की छूट तथा आनलाइन भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। जिन क्षेत्रों में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की आशंका है, वहां डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर पर विशेष मीटर लगाकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की रियायत मिलती रहेगी।

Read more

Local News