Wednesday, April 15, 2026

वह IAS जिस पर है सेना की जमीन बेचने का आरोप, UPSC में थी 125वीं रैंक!

Share

न्यूज़ : झारखंड के समाज कल्याण विभाग के सचिव आईएएस छवि रंजन (IAS Chhavi Ranjan) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। उन पर सेना (Army) की जमीन बेचने समेत कई घोटालों के आरोप हैं।2011 बैच के आईएएस छवि रंजन (IAS Chhavi Ranjan) ने प्रशासनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत झारखंड के चक्रपुर से किया था। उनकी पहली पोस्टिंग चक्रपुर में SDO के रूप में हुई।

वह अपने कारनामों के चलते शुरू से ही विवादों में रहे हैं।रांची के विधायक और झाखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने उन पर बजट सत्र के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।आज हम लोग आईएएस छवि रंजन की पढ़ाई लिखाई और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानेंगे:

2011 बैच के आईएएस हैं छवि रंजन 

आईएएस छवि रंजन झारखंड के ही रहने वाले हैं. उनका जन्म 1981 में कदमा में हुआ था. छविरंजन की स्कूलिंग जमेशदपुर में ही हुई है. उन्होंने साल 1999 में बिष्टुपुर के सेंट मैरी हिंदी स्कूल से हाईस्कूल पास किया था. इसके बाउ टेल्को के चिन्मया स्कूल से 12वीं पास की थी. 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया है. छवि रंजन साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बने थे. उनकी ऑल इंडिया 125वीं रैंक थी.

आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे:
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएएस छवि रंजन जमीन घोटाने में खुद को फंसता देख आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे।सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि छवि रंजन ने डीसी रहते हुए जो धन जमीन घोटाले से कमाया है उसे कहीं इनवेस्ट करके खुद प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया।

Read more

Local News