Sunday, March 29, 2026

वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी ने अपने बेटे के नाम का एलान किया

Share

तेलुगु एक्टर वरुण तेज कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी ने गुरुवार 2 अक्टूबर को अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

वरुण तेज कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर अपने बच्चे का नाम का एलान करते हुए खुशी जताई है. अपने इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा करते हुए वरुण तेज ने लिखा, ‘हमारे सबसे बड़े आशीर्वाद का अब एक नाम है.’ उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम वायुव तेज कोनिडेला रखा है

उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की जिसके जरिए इस सेलिब्रिटी जोड़े ने बच्चे के नाम का एलान किया है. उन्होंने कहा, ‘हम अपने प्यारे बेटे वायुव तेज कोनिडेला का परिचय कराते हैं – एक ऐसा नाम जो अजेय शक्ति, भक्ति, साहस और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है. इसमें भगवान हनुमान की आत्मा समाहित है.’ इस बच्चे का जन्म इसी साल 10 सितंबर को हुआ था.

गौरतलब है कि मेगास्टार चिरंजीवी ने कोनिडेला परिवार में नन्हे मेहमान का स्वागत एक भावुक पोस्ट के साथ किया था, जिसमें लिखा था, ‘दुनिया में आपका स्वागत है, लिटिल वन. कोनिडेला परिवार में नए सदस्य का स्वागत है. वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को गौरवान्वित माता-पिता बनने पर बधाई. नागबाबू और पद्मजा के लिए बहुत खुशी है, जो अब गौरवान्वित दादा-दादी बन गए हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘नन्हे मेहमान को ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारा आशीर्वाद मिले. आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे बच्चे पर बना रहे.’ चिरंजीवी की पोस्ट में नवजात शिशु को गोद में लिए हुए उनकी एक तस्वीर भी थी, जिसमें उनके पिता वरुण उनके बगल में खड़े थे. जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि वरुण, चिरंजीवी के छोटे भाई नागेंद्र बाबू के बेटे हैं.

वरुण तेज और लावण्या ने 1 नवंबर, 2023 को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़े ने इस साल मई में अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा की थी. उन्होंने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसमें उनके हाथों की एक मोनोक्रोम तस्वीर थी और पृष्ठभूमि में एक बच्चे का जूता था. कैप्शन में लिखा था, ‘जिंदगी का अब तक का सबसे खूबसूरत रोल – जल्द आ रहा है.

Read more

Local News