Thursday, March 12, 2026

वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने तिरुवन्नामलाई में भगवान के दर्शन किए.

Share

 भारतीय टीम के ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने तिरुवन्नामलाई के अन्नामलाईयार मंदिर में पूजा-अर्चना की.

भारत ने रविवार 8 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मिशेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम को 96 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया.

इस ऐतिहासिक कामयाबी में तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने अहम भूमिका निभाई. वरुण ने 9 मैचों में कुल 14 विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अपने होमटाउन लौटे दोनों खिलाड़ियों ने कल (11 मार्च) रात तिरुवन्नामलाई का दौरा किया. जहां दोनों ने अन्नामलाईयार जाकर खास पूजा अर्चना भी की. भगवान के दर्शन पूरे करने के बाद, दोनों अरुणाचल पहाड़ी के चारों ओर 14km की पवित्र परिक्रमा भी की.

इस दौरान जनता और फैंस क्रिकेटर्स को देखकर हैरान रह गए. फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ सेल्फी लेने में भी दिलचस्पी दिखाई. बाद में फैंस की रिक्वेस्ट मानकर वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर दोनों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई.

बता दें कि हर खिलाड़ी की अपनी अपनी आस्था होती है, जिसके अनुसार वो अपने अपने भगवान को याद करता है, और जब उसे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो जाती है तो भी वो अपने भगवान का शुक्रिया अदा करने उनका दर्शन करते हैं. ऐसा ही नजारा उस समय भी देखा गया था जब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चेयरमैन जय शान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास हनुमान मंदिर का दौरा करके, भगवान का शुक्रिया अदा किया था.

Read more

Local News