Sunday, March 29, 2026

‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है.

Share

मुंबई: ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह ने आज, 6 अक्टूबर को अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है. ‘लाफ्टर क्वीन’ पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है. भारती सिंह फिर से मां बनने वाली हैं. भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है.

6 अक्टूबर की शाम को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है. इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर में, भारती और हर्ष एक खूबसूरत पहाड़ की वादियों में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. हर्ष प्यार से भारती के बेबी बंप को पकड़े हुए हैं. अपने फैंस के साथ इस पल को साझा करते हुए इस जोड़े ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हम फिर से प्रेंग्नेंट हैं.’

इस गुड न्यूज के तुरंत बा भारती-हर्ष के चाहने वाले लोगों और दोस्तों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, ओरी, दिव्या अग्रवाल, जन्नत जुबीर, ईशा गुप्ता, नीति टेलर, समर्थ जुरेल, दृष्टि धामी, अदिति भाटिया, जेमी लीवर, दीपिका सिंह, शिल्पा शिरोडकर और विशाल पांडे सहित अन्य ने भारती और हर्ष के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं. इस जोड़े ने 2017 में शादी की और अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिम्बाचिया रखा है, जबकि नीकनेम ‘गोला’ है. अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट में, भारती और हर्ष दोनों अक्सर दूसरे बच्चे की इच्छा व्यक्त करते रहे हैं. वहीं, सोमवार को इस जोड़े ने अपने फैंस को बताया कि वह दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं.

Read more

Local News