Friday, March 27, 2026

लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार

Share

Muzaffarpur : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार

घटना के बाद से आरोपी था फरार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल , बंदरा पियर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है़ पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि 20 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था़ मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच कराया गया. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. सूचना एवं तकनीकी आधार पर आरोपी सकरा थाना क्षेत्र के मो मुबारक को सोमवार की सुबह दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था. सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News