Sunday, May 3, 2026

रेलवे ने राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली 14223/14224 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

Share

रेलवे ने राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल 8 मार्च, 2026 से वाराणसी से बदलकर बनारस स्टेशन कर दिया है। अब यह ट्रेन नए नंबरों (15138/15137) के साथ चलेगी। इसके अतिरिक्त, आनंद मार्ग धर्म महा सम्मेलन के कारण 6 जनवरी, 2026 तक पुनदाग स्टेशन पर पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस को अस्थायी ठहराव दिया गया है। यात्री इन बदलावों का ध्यान रखें।

पटना। : रेलवे ने राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली 14223/14224 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

यह बदलाव 8 मार्च, 2026 से लागू होगा। इसके तहत अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन के स्थान पर बनारस स्टेशन से संचालित की जाएगी और नए ट्रेन नंबर के साथ चलेगी।

रेलवे के अनुसार, 8 मार्च, 2026 से गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित होकर गाड़ी संख्या 15138 बनारस–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन बनारस स्टेशन से रात 8:15 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 9 मार्च, 2026 से परिवर्तित गाड़ी संख्या 15137 राजगीर–बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

यह ट्रेन राजगीर से रात 9:35 बजे रवाना होकर निर्धारित ठहरावों के साथ अगले दिन सुबह 7:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

पुनदाग स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 6 जनवरी तक लागू 

आनंद मार्ग धर्म महा सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो स्टील सिटी और मुरी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित पुनदाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

यह व्यवस्था 6 जनवरी, 2026 तक प्रभावी रहेगी। पूर्व मध्य रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18621 पटना–हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पुनदाग स्टेशन पर रात 2:16 बजे पहुंचेगी और 2:18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 18622 हटिया–पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पुनदाग स्टेशन पर रात 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:07 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 18105 राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस रात 10:05 बजे पुनदाग स्टेशन पहुंचेगी और 10:07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 18106 जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस सुबह 7:55 बजे पुनदाग स्टेशन पहुंचेगी और 7:57 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

Read more

Local News