Saturday, March 28, 2026

रेलवे ने जारी किया शेड्यूल – छपरा होकर चलेगी बनारस-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन

Share

पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस-कोलकाता के बीच त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 23 सितंबर से 4 नवंबर तक बनारस से प्रत्येक मंगलवार को और 24 सितंबर से 5 नवंबर तक कोलकाता से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन छपरा जंक्शन पर भी रुकेगी जिससे स्थानीय यात्रियों को लाभ होगा। इसमें 22 कोच होंगे।

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनारस-कोलकाता-बनारस के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी (05047/05048) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बनारस से 23 सितंबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और कोलकाता से 24 सितंबर से 5 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सात फेरों के लिए संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 05047 बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर होते हुए दोपहर 2:50 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जीसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दूर्गापुर, खाना जंक्शन, वर्धमान, बान्डेल और नैहाटी से होते हुए अगले दिन सुबह 5:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05048 कोलकाता से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर नैहाटी, बान्डेल, वर्धमान, खाना जंक्शन, दूर्गापुर, चितरंजन, मधुपुर, जीसीडीह, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर और दिघवारा होते हुए रात 11:10 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार और वाराणसी होकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 20 कोच तथा जनरेटर सह लगेज वैन के 2 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिससे छपरा समेत पूरे मार्ग के यात्रियों को त्योहारों में बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेलवे ने कसी कमर, सोनपुर-हाजीपुर स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 2025 के लिए रेलवे ने इस बार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हर साल मेले में पहुंचते हैं, जिससे सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस चुनौती को देखते हुए सोनपुर मंडल ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Read more

Local News