Thursday, March 19, 2026

रियलमी ने भारत में एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देगा.

Share

Realme P4 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन रियलमी की P4 लाइअप का हिस्सा है. इस लाइनअप में P4, P4x, और P4 Pro 5G को पहले से लॉन्च कर दिया गया है. अब इस लाइनअप में कंपनी ने Realme P4 Lite 5G को लॉन्च किया है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है. आइए हम आपको रियलमी के इस नए फोन के बारे में बताते हैं.

Realme P4 Lite 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.8 इंच की HD+ LCD दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका टच सैंपलिंग रेट 180Hz है और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स की है. इसमें प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में कंपनी ने थर्मल मैनेजमेंट करने के लिए 5,300 sq mm का एयरफ्लो वेपर चैंबर दिया है, जो फोन को हीटिंग इश्यू से बचाता है.

इस फोन के पिछले हिस्से पर कंपनी ने दो कैमरा यूनिट्स दिए हैं, जिसका मेन कैमरा 13MP का है और उसका f/2.2 है. फोन के दूसरे बैक कैमरे की जानकारी नहीं मिली है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 5MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है.

इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C Port दिया गया है.5G की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली 7,000mAh बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कीमत और ऑफर्स

  • इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है.
  • इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है.
  • इस फोन का तीसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है.

इस फोन को कंपनी ने Mosaic Blue और Mosaic Green यानी नीले और हरे रंग में पेश किया है. इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

इस फोन पर कंपनी ने लॉन्च ऑफर के रूप में 1000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया है. इसके अलावा इसमें 500 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है. इसके अलावा अगर आप रियलमी के पुराने यूज़र हैं तो आपको 500 रुपये का एक्सट्रा बोनस एक्सचेंज भी मिल सकता है.

Read more

Local News