रामगढ़: जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 480 किलो डोडा (लगभग 25 लाख रुपए कीमत) पकड़ा गया है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है साथ ही साथ एक वाहन और दो मोबाइल भी जब्त किया गया है. पतरातू की ओर से रजरप्पा होते हुए गिरिडीह की ओर से पुलिस को चकमा देकर नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा था.
जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में नशीला पदार्थ लेकर कुछ लोग रजरप्पा के रास्ते बोकारो की ओर जा रहे हैं. इस आधार पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेक नाके के पास पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान एक ब्लू रंग की गाड़ी आई जिसकी पुलिस द्वारा तलाशी में 18 बोरा डोडा लदा पाया. इस गाड़ी में दो लोग सवार थे जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने डोडा के संबंधित कोई कागजात होने की बात नहीं बताई. इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गाड़ी और अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया.
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में रजरप्पा थाना प्रभारी व अन्य पुलिस बल ने बैरिकेट लगाकर पिकअप वैन को पकड़ा. जिसमें अवैध डोडा भरा हुआ था, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये गाड़ी पिठोरिया, बुंडू, पतरातू, रजरप्पा होते हुए गिरिडीह की ओर जा रही थी. इसी बीच ये रजरप्पा में चेकिंग के दौरान पकड़े गये हैं, जब्त डोडा की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है. गाड़ी के चालक और उपचालक को पकड़ा गया है. जिसमें संदीप रजक, संतोष राम दोनों गिरिडीह के रहने वाले हैं. इस मामले में कई और लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है उनकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
इस कार्रवाई में संदीप रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- रुपण रजक, सा० तिसरी, थाना- तिसरी, जिला- गिरिडीह. संतोष राम्, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व० चन्द्रदेव राम, सा० गावां, थाना-गावां, जिला- गिरिडीह का रहने वाला है. इसके अलावा बरामद सामान में ब्लू रंग का पिकअप वैन, जिसका रजि० नं०- JH 10CW 7235 है. इस गाड़ी में प्लास्टिक के 18 बोरों में प्रतिबंधित डोडा जिसका कुल बजन बोरा सहित 480.27 किग्रा है. इसके साथ ही दो एन्ड्रॉयड फोन को भी पुलिस ने जब्त किया है.
बता दें कि एक साल में रामगढ़ पुलिस ने 5 हजार 975 किलो अवैध डोडा को जब्त करने में सफलता पाई है. अगर इसकी बाजार की कीमत की बात करेंगे तो लगभग 3 करोड़ रुपए बाजार की अनुमानित कीमत होगी. रामगढ़ पुलिस को अवैध रूप से नशीला पदार्थ परिवहन करने के दौरान अब तक 1 सालों में इतनी भारी मात्रा में पकड़ने में सफलता मिली है. सबसे महत्वपूर्ण कड़ी NH-33 है जो रांची की ओर से मुख्य परिवहन की सड़क मानी जाती है. इसी सड़क से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ धनबाद, गिरिडीह और पश्चिम बंगाल तक को यह रोड कनेक्ट करता है.


