Sunday, June 14, 2026

रामगढ़ में 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गयी है.

Share

रामगढ़: जिला मुख्यालय स्थित सिदो-कान्हू मैदान शनिवार को उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम बना. जब 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ.

  • इस कार्यक्रम की शुरुआत रंग-बिरंगी आतिशबाजी और आकर्षक मार्चपास्ट और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा शानदार बैंड का भी प्रदर्शन किया गया. मैदान में मौजूद पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया. इस दौरान रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, हजारीबाग एसपी अमन कुमार, कोडरमा एसपी श्रीकुमार शिवाशीष, चतरा एसपी अनिमेष नैथानीऔर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार समेत जिले के एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर के साथ साथ कई वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे.

21st North Chotanagpur Regional Police Sports Competition Begins in Ramgarh

इस प्रतियोगिता में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. अगले तीन दिनों तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

21st North Chotanagpur Regional Police Sports Competition Begins in Ramgarh

उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का सबसे बड़ा पाठ भी सिखाता है. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और सामूहिक समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है, जिसे खेल और अधिक मजबूत बनाता है.

इस प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे, एथलेटिक्स सहित एक दर्जन से अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे मैदान को खेलमय माहौल में बदल दिया.

21st North Chotanagpur Regional Police Sports Competition Begins in Ramgarh

Read more

Local News