Friday, September 18, 2026

रामगढ़ : बीएफसीएल के एचएएसपी एडमिन बिल्डिंग में स्वास्थ्य जांच शिविर.

Share

रामगढ़। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) के एचएएसपी एडमिन बिल्डिंग में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाना था। शिविर का संचालन BFCL के मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेख राज के मार्गदर्शन में हुआ।

70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में कुल 70 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 6 लोगों में उच्च रक्तचाप और 2 लोगों में ब्लड शुगर का स्तर अधिक पाया गया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

जिन लोगों की जांच में स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आई, उन्हें संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गई। साथ ही नियमित स्वास्थ्य निगरानी, स्वस्थ दिनचर्या और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी गई।

समय पर जांच पर दिया गया जोर

स्वास्थ्य शिविर का मकसद कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना और किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या की शुरुआती पहचान सुनिश्चित करना रहा। आयोजकों के अनुसार, समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और उचित फॉलो-अप से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

Read more

Local News