Tuesday, March 24, 2026

रामगढ़ जिले के एसपी अजय कुमार ने देर रात शहर के चौक-चौराहों पर पहुंच कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.

Share

रामगढ़ जिले के एसपी अजय कुमार ने मंगलवार की देर रात शहर के चौक-चौराहों पर पहुंच कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कोठार, चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक, कुजू, नया मोड, नयासराय, RANCHI  रोड और कुजू थाना  क्षेत्र में जाकर पुलिस मुस्तैदी का निरीक्षण किया. 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों से बात की. एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और असामान्य गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. एसपी के आदेश पर रात भर पूरे रामगढ़ जिले के सभी इलाकों में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. एसपी ने रात्रि पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की. 

Uploaded Image

इस दौरान एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मामले में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने दोहराया कि जिले में शांति और सुरक्षा कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा जिले लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं और आगे भी जारी रहेगा. 

Read more

Local News