राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. बुधवार, 3 जून को फिल्म का प्रीमियर हुआ और 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया गया. इस खास मौके पर साउथ सिनेमा की कई हस्तियां राम चरण की फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे. इन्हें सिनेमाघर के बाहर स्पॉट किया गया है. वहीं, थिएटर के अंदर से राम चरण की फिल्म उपासना कामिनेनी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इस खास दिन का जश्न मनाते हुए दिख रही हैं.
उपासना कामिनेनी
उपासना कामिनेनी कोनिडेला उन कई फिल्म प्रेमियों में से एक थीं, जो हैदराबाद के श्री रामुलु थिएटर में ‘पेद्दी’ का जश्न मना रहे थे यहां उन्होंने अपने स्टार पति राम चरण की नई रिलीज फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए फैंस के साथ शिरकत की. थिएटर के अंदर से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
वीडियो में, राम चरण के एक अहम सीन के दौरान फैंस को जोरदार तालियां बजाते दिखीं. वहीं एक दूसरे वीडियो में उन्हें फैंस के साथ सीटियां मारते और नारे लगाते देखा जा सकता है. भीड़ के बीच बैठी उपासना को भी हंसते, शोर मचाते और जश्न में शामिल होते देखा गया.
वरुण तेज
थिएटर में सिर्फ उपासना ही राम चरण को चीयर करती नहीं दिखीं. राम चरण के कजिन-एक्टर वरुण तेज भी थियर करते दिखें. एक वायरल वीडियो में वरुण को अन्य फैंस के साथ थिएटर में देखा गया है. फिल्म के एक सीन में उन्हें खड़े होकर जोर की सीटी बजाते और हूटिंग करते हुए देखा गया.
अन्य सितारें
अन्य फिल्मी सितारों की बात करें तो आरआरआर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली, संदीप रेड्डी वांगा, शिव राजकुमार समेत कई सितारे राम चरण की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थिएटर पहुंचे थे. राजामौली को उनकी पत्नी के साथ थिएटर के बाहर देखा गया. जबकि शिवा फैंस के बीच थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे.
‘पेद्दी’ में राम चरण अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह एक गांव के ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ने में माहिर है, और अंततः एक सामुदायिक नेता के रूप में उभरता है. ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित यह स्पोर्ट्स ड्रामा गांव के जीवन और स्थानीय संस्कृति से जुड़े विषयों को गहराई को दर्शाता है. यह दिखाती है कि गांवों में प्रतिभा को कैसे निखारा जाता है.
बुची बाबू सना की निर्देशित पेद्दी वेंकट सतीश किलारू और इशान सकसेना द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म में जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.


