Monday, March 23, 2026

राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 206 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Share

बिहार के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 206 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें 77 हड्डी रोग विशेषज्ञ और 129 फिजिशियन शामिल हैं।

पटना। राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 206 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा के आधार पर इन डॉक्टरों को नियमित पदों पर बहाल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पहली अप्रैल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शेखपुरा में आयोजित की जाएगी।

बिहार को मिलेंगे 77 हड्डी रोग विशेषज्ञ

इस भर्ती में 77 हड्डी रोग विशेषज्ञ (आर्थोपेडिक) और 129 फिजिशियन के पद शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बड़े अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

साथ में लाना होगा ये डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, सत्यापन प्रपत्र और पदस्थापन के लिए निर्धारित प्रपत्र में पांच विकल्पों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा, पूर्व में आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी एक और मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Read more

Local News