Friday, March 20, 2026

रांची से 3 मानव तस्करों को पकड़ा है,उनके चंगुल से 8 लड़कियों को छुड़ाया गया है

Share

रांचीः रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी को लेकर आरपीएफ की टीम बेहद सतर्क है. इसी सतर्कता की वजह से आरपीएफ की टीम ने आठ लड़कियों को मानव तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया है. वहीं तीन मानव तस्करों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है.

क्या है पूरा मामला

  • आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि मानव तस्करों के रांची रेलवे स्टेशन पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी. इसके बाद आरपीएफ के द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन आहट चलाया गया. रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करों के खिलाफ चलने वाले अभियान को ऑपरेशन आहट की संज्ञा दी गई है.
  • 12 जुलाई को भी मानव तस्करी के खिलाफ अभियान में आरपीएफ के एसआई सुरज पांडेय, एसआई सोहनलाल, एसआई सुनीता तिर्की, एचसी अभिषेक कुमार यादव, कां. संजय यादव और महिला कां. दिव्या सिंह शामिल थे. इसी दैरान प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए. पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया.
  • गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर कर्माली ने इन लड़कियों को तमिलनाडु में नौकरी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले जाने की योजना बनाई थी. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रत्येक लड़की से दो से तीन हजार कमीशन भी वसूलते थे और 20 रुपये प्रतिदिन प्रति लड़की की दर से भी पैसा कमाते थे.

आरोपियों के पास किसी प्रकार के वैध कागजात नहीं पाए गए. कुंदन कुमार के मोबाइल से कई लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो व व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर AHTU/एलपीएस कोतवाली को सौंपा गया है. AHTU ने दिनांक 12.07.2025 को धारा 143(3)/3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है.

गांव से बहला फुसला कर ले जा रहे थे

पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया है कि उसी के द्वारा लड़कियों का बहला फुसला कर काम दिलाने के नाम पर बड़े शहरों में भेजा जाता था. जिन लड़कियों को बड़े शहरों में काम मिल जाता था, उनसे भी हर दिन का 20 रुपया वसूलते थे, साथ ही काम दिलाने की एवज में भी पैसे वसूले जाते थे. बेहद गरीब घर के होने की वजह से लड़कियों के मां-बाप उन्हें मानव तस्करों के साथ जाने की इजाजत दे देते थे.

Read more

Local News