Saturday, March 28, 2026

रांची में साइलेंट प्रोटेस्ट के माध्यम से बेजुबानों की सुरक्षा की मांग उठाई गई.

Share

रांचीः राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने रविवार को एक साइलेंट प्रोटेस्ट का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों तक सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि बेजुबानों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.

  • इस शांत विरोध-प्रदर्शन का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया आदेश का विरोध दर्ज कराना था, जिसमें आवारा पशुओं को शेल्टर्स में डालने की बात कही गई है. प्रदर्शनकारियों ने इस आदेश को वापस लेने की मांग की. लोगों ने तख्तियों और बैनरों के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि “उद्देश्य बेजुबानों की आवाज बनना है” और इंसानियत की पहचान केवल मनुष्यों से नहीं, बल्कि पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण से भी होती है

प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित प्राधिकरण से अपील की कि सड़कों पर रहने वाले स्ट्रै जानवरों के लिए मानवीय और सुरक्षित समाधान निकाला जाए, ताकि इंसान और पशु दोनों सम्मान और सुरक्षा के साथ रह सकें.

लोगों ने बेजुबानों के लिए दिखायी संवेदनशीलता

इस साइलेंट प्रोटेस्ट ने रांची के लोगों की संवेदनशीलता और सामाजिक जागरुकता को एक बार फिर साबित किया. शहरवासियों का कहना है कि यह आवाज तब तक उठती रहेगी, जब तक न्यायपूर्ण और दयालु समाधान सामने नहीं आता है.

Read more

Local News