Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में बुधवार, 4 नवंबर को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग की ओर से विभिन्न फीडरों और सब स्टेशनों में मरम्मत एवं तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्टेशन रोड, बहुबाजार, मेन रोड, ओरमांझी, बड़गाईं और पत्थलकुदवा समेत कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। कुछ इलाकों में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर दोपहर बाद तक आपूर्ति प्रभावित होगी।
किस इलाके में कब कटेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट
बिजली विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों और समय का पूरा विवरण इस प्रकार है।
1. स्टेशन रोड और बहुबाजार फीडर
- समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: स्टेशन रोड, पटेल चौक, सिरमटोली चौक, बहुबाजार चौक, बसरटोली, कटहरटोली, गणपत नगर और धुमसाटोली।
2. उलातू फीडर
- समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: ओरमांझी, आनंदी ठाकुर टोला, गांगू टोला, उलातू, उकरीद, तापे और नकवाटोली।
3. बालीडीह फीडर
- समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: बालीडीह और रोगोंटुंगरी।
4. पॉलिटेक्निक सब स्टेशन
- समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: मेन रोड, कर्बला रोड, चर्च रोड, पत्थलकुदवा, सुजाता चौक, सिरमटोली, बसरटोली और पीपी कंपाउंड।
5. आरटीसी फीडर
- समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: शिवाजी नगर, शिव शक्ति नगर, मास्टर कॉलोनी और बड़गाईं नीचे बस्ती।
6. पत्थलकुदवा फीडर
- समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: गुड़िया पेट्रोल पंप चौक से नया टोली तक।
7. पावर हाउस फीडर
- समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12।
बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम
निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती से पहले पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम निपटा लें।
खासकर बालीडीह इलाके के लोगों को शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मरम्मत कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल होने के समय में बदलाव संभव है।
