Thursday, March 26, 2026

रांची नगर निगम ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए एक अस्थायी आश्रय गृह बनाया है.

Share

रांची में ठंड लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए Cयह आश्रय गृह रातु रोड में दुर्गा मंदिर के पास बनाया गया है.

आज इसका उद्घाटन राज्य आश्रय गृह समिति के अध्यक्ष ए. के. पाण्डे ने किया. इस मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

इस आश्रय गृह में 10 महिलाओं और 10 पुरुषों के रहने की व्यवस्था है. यहां ठंड से बचने के लिए कंबल, बेड और हीटर दिए गए हैं. पीने के साफ पानी की भी सुविधा है.

नगर निगम ठंड के मौसम में शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को मदद पहुंचा रहा है. खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को उठाकर आश्रय गृह में पहुंचाया जा रहा है.

नगर निगम ने लोगों से कहा है कि अगर कहीं कोई व्यक्ति खुले में ठंड में परेशान दिखे, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 18005701235 पर फोन करें, ताकि उसकी मदद की जा सके.

Read more

Local News