Monday, March 16, 2026

रांची ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया है, ट्रैफिक सेफ्टी जागरूकता के लिए एसपी खुद सड़क पर उतरे.

Share

रांची: ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह आम लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए अब खुद जागरूकता अभियान चल रहे हैं. सड़क जागरूकता अभियान को लेकर रविवार को एक बड़ा अभियान ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में रांची में चलाया गया. इस अभियान के तहत ना तो लोगों का फाइन काटा गया और ना ही उनका चालान. बल्कि उन्हें यह समझाया गया कि अगर वह ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो उनकी जिंदगी सुरक्षित रहेगी.

रांची में औसतन हर महीने 20 से 25 लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल होकर अपंग हो जाते हैं. अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर हादसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से होते हैं. ऐसे में रांची के सीनियर एसपी के निर्देश पर रांची ट्रैफिक एसपी ने रविवार को अपनी पूरी टीम के साथ राजधनी में घूम घूमकर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया.

अभियान के तहत ट्रैफिक जागरूकता संबंधित विभिन्न तरह के जागरूकता नोट्स के बैनर बनाकर ट्रैफिक पुलिस शहर भर में घूम घूमकर लोगों को जागरूक किया गया. पुलिस से बचने के लिए ट्रैफिक नियम का पालन न करें बल्कि अपनी जान बचाने के लिए नियमों का पालन करें.

आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के अंतर्गत लोगों को हेलमेट लगाकर चलने, सीट बेल्ट लगाकर चलने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, तेजी और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने इत्यादि बातों के बारे में जागरूक किया गया और यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया: राकेश सिंह, एसपी, ट्रैफिक

जागरूकता के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

इस अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर रांची नगर क्षेत्र के कई पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, स्थानीय थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

Read more

Local News