Saturday, October 24, 2026

रांची DC ने जनता दरबार में की लोगों से मुलाकात :

Share

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को जनता दरबार में लोगों से मुलाकात की. उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि संज्ञान में आये शिकायतों की जाँच कराते हुए यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा.

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार के दौरान आये शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान करें. साथ ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने जनता दरबार में आए लोगों से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली. लोगों द्वारा बताया गया कि घर की महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है. उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत मिल रही सम्मान राशि का सदुपयोग करें.

Read more

Local News