रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियली शादीशुदा हो गए हैं. न्यूलीवेड कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत पलों की तस्वीरें ऑफिशियली पोस्ट कर दी गई हैं, जिसे देख उनके फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. रश्मिका और विजय ने दो शादी की रस्मों – तेलुगु आंध्र रीति-रिवाजों और उसी दिन बाद में कोडवा (कूर्ग) में शादी की. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की.
26 फरवरी को रश्मिका मंदाना ने अपने पति का परिचय देते हुए अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘हाय मेरे चाहने वालों. अब आपको ‘मेरे पति’ से मिलवाते हैं. मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं जितना मैं सोच भी नहीं सकती. वो आदमी जिसने मुझे कभी ऐसे डांस करने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो.वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है, और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं.’
मैं वो औरत बन गई हूं…’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है. मैं सच में खुशकिस्मत हूं.’ विजय देवरकोंडा के सामने अपना प्यार इजहार करते हुए रश्मिका ने लिखा है, ‘विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं. मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है. लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी – सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है, ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो, यह सब देख रहे हो.. इस सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो.’
खुद को विजय की पत्नी के तौर पर बताते हुए वह आगे लिखती हैं, ‘मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत एक्साइटेड हूं. तुम्हारी पत्नी बनने के लिए. तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए. अब पूरी पार्टी का टाइम है. चलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं. आई लव यू.’
बस घर जैसा…- विजय देवरकोंडा
वहीं विजय देवरकोंडा ने अपने पोस्ट में अपनी फीलिंग शेयर करते हुए आगे लिखा है, ‘एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई. मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता. जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा अच्छा लगता. जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता. जैसे मुझे उसकी जरूरत थी, बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं. तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया. 26.02.2026.’
शादी की खूबसूरत पल कैमरे में कैद
एक क्लोज-अप तस्वीर में, दोनों पास खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे, जबकि रश्मिका ने विजय का चेहरा पकड़ा हुआ था. दूसरी तस्वीर में, वे एक बड़े चांदी के बर्तन के पास एक रस्म के दौरान हंस रहे हैं. बैकग्राउंड में परिवार मुस्कुराता दिख रहा है. एक ब्लैक-एंड-व्हाइट शॉट में रश्मिका मंडप पर आंखें बंद करके विजय को कसकर गले लगा रही हैं.
विजय के शेयर किए कई तस्वीरों में रश्मिका को भावुक होते देखा गया है. जब विजय रश्मिका को मंगलसूत्र पहना रहे थे, तब रश्मिका की आंखे भर आई थी. वहीं, एक और तस्वीर में दुल्हन के आंखों में खुशी के आंसू देख जा सकता है.
मुझे अपनी भाभी के रूप में पॉजिटिव इंसान मिला- आनंद देवरकोंडा
विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी भाभी के लिए खास मैसेज शेयर किया है. शादी से अपने भाई और भाभी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए आनंद ने लिखा है, ‘कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘भाभी आप कैसी हो?’ और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं. आज, मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी भाभी (वदिना) के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी जिंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें. जिंदगी भर साथ रहने के लिए.’
विजय और रश्मिका का वेडिंग लुक
शादी की तस्वीरों में, विजय और रश्मिका को पारंपरिक साउथ इंडियन शादी के कपड़े पहने देखा जा सकता है. दोनों किसी महाराजा और महारानी से कम नहीं लग रहे हैं. रश्मिका को एक शानदार ऑरेंज और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी के साथ भारी टेम्पल ज्वेलरी पहने देखा जा सकता है, जिसमें लेयर्ड नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और एक मांग टीका शामिल है. उनके बालों को क्लासिक ब्राइडल लुक में अच्छे से स्टाइल किया गया है. विजय को सफेद वेष्टि में देखा जा सकता है, जिसके कंधे पर लाल सिल्क शॉल है, साथ ही पारंपरिक ज्वेलरी और फूलों की माला भी है.


