धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी स्टार स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने अपनी रिलीज के चार दिन पूरे कर लिए हैं. धुरंधर: द रिवेंज बीती 19 मार्च को रिलीज हुई थी और 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू हुए थे. जब से धुरंधर: द रिवेंज थिएटर पर लगी है, दर्शकों की भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही है. धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर दोनों हाथों को भरकर पैसा कमा रही है. धुरंधर: द रिवेंज कमाई के साथ-साथ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ नए-नए कीर्तिमान भी रच रही है. चलिए जानते हैं धुरंधर: द रिवेंज ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. चलिए जानते हैं धुरंधर: द रिवेंज ने पहले वीकेंड और चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है.
धुरंधर: द रिवेंज डे 4 कलेक्शन
मेकर्स ने आज सोमवार को धुरंधरक 2 की कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा शेयर कर दिया है. पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर धुरंधर: द रिवेंज ने 145 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 83 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 117 करोड़ रुपये, और चौथे दिन (पहले रविवार) 121 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ पेड प्रीव्यू को मिलाकर धुरंधर: द रिवेंज का भारत में कुल नेट कलेक्शन 466 करोड़ रुपये, ग्रॉस घरेलू कलेक्शन 550 करोड़ रुपये, ओवरसीज में 211 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड तकरीबन 761 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. अपने पहले वीकेंड में धुरंधर: द रिवेंज ने शाहरुख खान की पठान (287 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है. धुरंधर: द रिवेंज ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन से गदर 2 (691 करोड़ रुपये) और सालार (690 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर: द रिवेंज ने अपने पहली वीकेंड में ओवरसीज में 22 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है. इसमें नॉर्थ अमेरिका में अकेले 9.6 मिलियन डॉलर कमाए हैं.
पहले हफ्ते पार होगा 1000 करोड़ का आंकड़ा
धुरंधर: द रिवेंज इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (762 करोड़ रुपये) है. अपनी पहले वीकेंड की कमाई से धुरंधर: द रिवेंज ने बाहुबली 2 (591 करोड़ रुपये), कल्कि 2898 एडी (500 करोड़ रुपये) और आरआरआर (470 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर: द रिवेंज अपने पहले हफ्ते 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने जा रही है. अब धुरंधर: द रिवेंज की नजर पीके, छावा, स्त्री 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पर है. कहा जा रहा है कि धुरंधर: द रिवेंज वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
टॉप वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्में (सैकनिल्क)
दंगल: 2070 करोड़ रुपये
पुष्पा 2: 1742.10 करोड़ रुपये
बाहुबली 2: 1788.06 करोड़ रुपये
केजीएफ 2: 1215 करोड़ रुपये
धुरंधर: 1307.35 करोड़ रुपये
आरआरआर: 1230 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 ईस्वी: 1042.25 करोड़ रुपये
जवान: 1160 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर 1: 852.36 करोड़ रुपये
छवा: 807.91 करोड़ रुपये
स्त्री 2: 857.15 करोड़ रुपये
धुरंधर: द रिवेंज के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है.धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.


