बॉक्स ऑफिस को अपना नया बादशाह मिल गया है और उनका नाम है रणवीर सिंह. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ उन्होंने सिर्फ वापसी नहीं की, बल्कि कमबैक के मायने ही बदल दिए और अपनी अलग पहचान बना ली. इसे रिकॉर्ड तोड़ सफलता कहा जा रहा है, जहां रणवीर ने भारत में सबसे तेज ₹300 करोड़ और ₹400 करोड़ की कमाई कर नया बेंचमार्क सेट किया है, जिसे इंडस्ट्री सालों तक याद रखेगी. उन्होंने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया और इस बार भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग दी.
इस सफलता को और खास बनाती है इसकी कहानी. 3 साल की मेहनत के बाद रणवीर की वापसी पर सबकी नजरें थीं. सुरक्षित रास्ता चुनने की बजाय उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा किरदार निभाया और शानदार प्रदर्शन किया. क्रिटिक्स और दर्शक दोनों उनकी तारीफ कर रहे हैं, और अब उनके लिए “GOAT” शब्द भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा फिनॉमेनन बन चुकी है, जिसकी जान है उनका दमदार प्रदर्शन. उन्होंने हर सीन में अपनी एनर्जी, इमोशन और स्टार पावर से जान डाल दी है, जिससे साफ होता है कि वो अपनी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में से एक क्यों हैं. उनके अभिनय को बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी शानदार बताया है. बॉक्स ऑफिस से लेकर एक्टिंग तक, रणवीर सिंह इस समय भारत में नंबर वन बन गए हैं.
सबसे खास बात यह है कि वह इसी फ्रेंचाइजी के अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि यह सिर्फ एक बार की सफलता नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जीत है. ऐसे समय में जब इंडस्ट्री को लगातार हिट्स और बड़े मनोरंजन की जरूरत है, रणवीर सिंह ने दोनों दिए हैं और खुद को इस समय का बेमिसाल बॉक्स ऑफिस किंग साबित किया है.
बता दें, धुरंधर 2 बीती 19 मार्च को रिलीज हुई है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन को अहम किरदारों में देखा जा रहा है. नीचे दिए गये लिंक में पढ़िए फिल्म ने चार दिनों में कितनी कमाई कर ली है.


