Thursday, April 2, 2026

रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेंशन दिखाया गया है.

Share

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस आज काफी खुश हैं. उनकी खुशी की वजह कुछ और नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म रामायण है. फैंस का लंबे समय से भगवान राम के किरदार में देखने के लिए उत्सुक थे. वे इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से उनकी खास झलक देखने को मिली है, जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. जहां सिनेप्रेमी पहले से ही भगवान राम का रोल निभाने के लिए एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं अब उनके लुक को बनाने में लगी मेहनत की एक झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है.

कई एक्स हैंडल यूजर्स ने अपने-अपने अकाउंट पर रणबीर कपूर के भगवान राम के ट्रांसफॉर्मेंशन लुक का बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किए हैं. इस क्लिप में नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म के लिए रणबीर के मेकअप और हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे का डिटेल्ड प्रोसेस दिखाया गया है.

वीडियो में, रणबीर कपूर को एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि आर्टिस्ट की एक टीम उनके आस-पास उनके लुक पर काम कर रही है ताकि उनके ऑन-स्क्रीन लुक को परफेक्ट बनाया जा सके.

रणबीर कपूर के फेस मेकअप से लेकर हाथों के नाखून और हेयरस्टाइल तक, हर डिटेल को ध्यान से बनाया गया है. कैरेक्टर के सिग्नेचर लंबे बाल पाने के लिए उन्हें विग पहनाते हुए भी देखा जा सकता है. इस दौरान रणबीर अपने सीन के लिए स्क्रिप्ट याद करते हुए भी दिखते हैं.

हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण का टीजर लॉन्च किया गया, जिसमें रणबीर कपूर को प्रभु राम के किरदार में देखा गया. उनका ये अवतार लोगों के दिलों को छू गया. नितेश तिवारी ने अपने इस पौराणिक फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा है.

उन्होंने लिखा है, ‘राम अब तक के सबसे महान हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उन्होंने जो भी फैसले लिए वे हमेशा बड़े और भले के लिए थे, इच्छा से ज्यादा कर्तव्य और खुद से ज्यादा त्याग. उनकी विरासत समय के साथ इंसानियत को बढ़ाती और मजबूत बनाती रही है और सभी जंग को सुलझाने और दुनिया में शांति लाने के लिए इंसानी आत्मा की अच्छाई में विश्वास लाती है. दिवाली 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रामायण पार्ट 1 देखें.’

ढाई मिनट के टीजर में दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक मिलती है. राज्याभिषेक से लेकर वनवास तक, टीजर में उनके सफर की खास झलकियां दिखाई गई हैं. फिल्म में यश ‘रावण’, साईं पल्लवी ‘देवी सीता’, सनी देओल ‘भगवान हनुमान’ और रवि दुबे ‘भगवान लक्ष्मण’ बने हैं.

रामायण में 8 बार ऑस्कर जीतने वाले कंपोजर हैंस जिमर और ए. आर. रहमान का म्यूजिक है. नितेश तिवारी की यह बड़ी फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जो क्रमशः दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी.

Read more

Local News