Wednesday, April 1, 2026

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम से पहली झलक सामने आ गई है, जिसे लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई है.

Share

 रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल स्टार माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम से आज टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में रणबीर कपूर की भगवान राम और यश की रावण की पहली झलक दिख गई है. नितेश तिवानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और फिल्म के टीजर ने दर्शकों की बेताबी को और बढ़ा दिया है, जो एक्स हैंडल पर देखने को मिल रही है. एक्स हैंडल पर अब रामायणम ट्रेंड कर रहा है और यहां फिल्म से आए टीजर के एक-एक पहलू पर बात हो रही है.

सबसे पहले लोगों ने फिल्म से आए यश और रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक की खूब तारीफ की है, दूसरा फिल्म के वीएफएक्स बेहद शानदार दिख रहे हैं और तीसरा फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान के साथ विदेशी कंपोजर हैंस जिमर ने भी दिया है. एक ने लिखा है, क्या पॉवरफुल और थॉटफुल टच दिया है’. एक यूजर लिखता है, यह टीजर देखकर तो भगवान राम भी खुश होंगे कि उनकी विरासत को कैसे जिंदा किया है’. एक ने लिखा है, टीजर शानदार है और एक-एक सीन रोंगटे खड़े करने वाला है.

फिल्म में काजल अग्रवाल भी हैं. साउथ सिनेमा एक्ट्रेस ने अपने एक्स हैंडल में टीजर की तारीफ कर अपनी एंट्री की पुष्टि की है. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, फिल्म रामायणम 1 बिलियन डॉलर यानि 7500 करोड़ रुपये कमाने जा रही है. एक यूजर ने कांपता हुआ डॉग शेयर किया है और अपनी टीजर को देखने के बाद अपना रिएक्शन इस हाल में बयां किया है.

एक और लिखता है, सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह एक शानदार फिल्म होने जा रही है, अब इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है. बता दें. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे समेत कई स्टार्स नजर आएंगे. रामायणम का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है और दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा. बता दें, फिल्म का टीजर 9 शहरों में एक साथ दिखाया गया है.

Read more

Local News