Monday, March 30, 2026

यूट्यूब स्टार एल्विश यादव ने ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की ट्रॉफी अपने नाम की है…

Share

कंटेट क्रिएटर-यूट्यूब स्टार एल्विश यादव इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में छाए हुए हैं. 27 जुलाई को उन्हें और टीवी एक्टर करण कुंद्रा को ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का विजेता घोषित किया गया. क्या आपको पता है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 से पहले एल्विश यादव ने कितने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है और इनका नेटवर्थ कितना है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल यूट्यूब और सोशल मीडिया पर, बल्कि टेलीविजन के भी बादशाह है. उन्होंने न सिर्फ टेलीविजन के दर्शकों को एंटरटेन किया है, बल्कि उनका दिल भी जीता है.

14 सितंबर 1997 में हरियाणा के वजीराबाद में जन्मे एल्विश यादव का नाम असली नाम सिद्धार्थ यादव है. उन्होंने गुड़गाव के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए वह दिल्ली आ गए. यहां उन्होंने हंसराज कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की.

2 अप्रैल 2016 में उन्होंने आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से प्रेरित होकर अपना एक यूट्यूब चैनल खोला. शुरुआत में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का नाम ‘द सोशल फैक्ट्री’ रखा. हालांकि, बाद में उन्होंने इसका नाम चेंज करके ‘एल्विश यादव’ कर दिया है. वह अपने चैनल पर फ्लैश फिक्शन और शॉर्ट फिल्म जैसे वीडियो अपलोड करते थे. 2019 में उन्होंने अपना एक व्लॉग चैनल भी शुरू किया, जहां वह अपने निजी जिंदगी, जिसमें उनके परिवार, दोस्त शामिल थे, के कुछ खास पल साझा करते थे.

एल्विश यादव ने जीते हैं ये शो

‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 2
एल्विश की जिंदगी तब बदली, जब उन्होंने 2023 में ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 2 में वाइल्डकार्ड-एंट्रेंट के तौर पर एंट्री ली. शो के दौरान उन्होंने दर्शकों और फैंस को खूब एंटरटेन किया, जिसकी वजह से वह ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 2 के विजेता बनकर उभरे. इस शो ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया. यह उनका पहला टेलीविजन रियलिटी शो था, जिसमें वह नजर आए थे. इसके बाद उन्हें कई शो के ऑफर मिले.

एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) 2024
फेम मिलने के बाद, एल्विश 2024 में एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) 2024 में नजर आए. इसमें वह हरियाणवी हंटर्स का नेतृत्व करते दिखे. उनकी नेतृत्व में टीम फाइनल तक पहुंची और ईसीएल टी10 के अंतिम लीग मैच में लखनऊ लायंस को 4 विकेट से हराया. इस तरह वह ईसीएल 2024 के हरियाणवी हंटर्स के विजेता बनें.

‘प्लेग्राउंड’
एल्विश यादव अमेजन मिनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी वेब सीरीज ‘प्लेग्राउंड’ सीजन 3 और सीजन 4 में नजर थे. अपने स्ट्रेटजी और स्मार्टनेस से एल्विश ने ‘प्लेग्राउंड’ का तीसरा और चौथा दोनों सीजन जीता था.

‘एमटीवी रोडीज’ सीजन 20
इसके अलावा एल्विश यादव ‘एमटीवी रोडीज’ में भी गैंग लीडर के तौर पर जीत हासिल कर चुके हैं. उन्होंने इस साल ‘एमटीवी रोडीज’ सीजन 20 में गैंग लीडर के रूप में शो में शामिल हुए और विजेता बनकर उभरे.

‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2
27 जुलाई 2025 को एल्विश ने अपने खाते में एक और रियलिटी शो की ट्रॉफी जोड़ी. उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 में अपनी कुकिंग, ह्यूमर, जोक्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इस शो में उनकी जोड़ी सबसे पहले अब्दु रोजिक के साथ बनाई गई थी. किसी वजह से अब्दु को शो के बीच से जाना पड़ा. उनके जाने के बाद एल्विश के पार्टनर टीवी एक्टर करण कुंद्रा बने. दोनों स्टार ने अपने कुकिंग स्टाइल और कॉमेडी से सबका दिल जीता.

इस तरह यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश यादव रियलिटी शो के हीरो बन गए हैं. उन्होंने हर जीत के साथ अपने फैंस और दर्शकों का भी दिल जीता है. वह अगली बार ‘अड्डा एक्सट्रीम बैटल’ शो में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश को ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है. हालांकि, इस पर एल्विश और मेकर्स दोनों का कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है.

एल्विश यादव की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव का नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये हैं. हालिया एक इंटरव्यू में एल्विश यादव से उनकी 50 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के बारे में सवाल किया गया, एल्विश ने हैरानी जातते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आंकड़ों के बारे में पता भी नहीं था.

एल्विश ने कहा, ‘ये तो बहुत ज्यादा पैसा होता है. मुझे खुद नहीं पता कि ये सब कहा से लिख लिया लोगो ने. लेकिन इतना कुछ नहीं है, नॉर्मल है सब. उन्होंने आगे बताया, ‘ये नेट वर्थ 50 60 करोड़ है, मुझे खुद नहीं पता, क्या है क्या नहीं है और कितने काउंट करते हैं मुझे ये भी नहीं पता. बस मैं इन्वेस्टमेंट करता हूं. छोटी मोटी जो करता हूं, बस उसके अलावा नॉर्मल, नॉर्मल.’

Read more

Local News