Friday, February 13, 2026

यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की.

Share

नई दिल्ली : जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट के बाद आर्यांश शर्मा (53 गेंद में नाबाद 74) और शोएब खान (29 गेंद में 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को कनाडा को पांच विकेट से पराजित कर पहली जीत हासिल की.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने टी-20 विश्व कप में शुक्रवार को जीत का खाता खोल दिया. उसने जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट के बाद आर्यांश शर्मा के नाबाद 74 रन और शोएब खान के 51 रन की पारियों से ग्रुप डी मैच में कनाडा को पांच विकेट से हरा दिया. सिद्दीकी का पंच : ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके. इससे पहले यूएई ने कनाडा की पारी सात विकेट पर 150 रन पर रोक दी. फिर यूएई ने दो गेंद रहते पांच विकेट पर 154 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की.

दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप के दो मैचों में यूएई की दूसरी जीत है. आर्यांश ने 53 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए जबकि शोएब ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव हावी नहीं होने दिया. दोनों ने तब टीम को संभाला जब 13वें ओवर में स्कोर 66 रन पर चार विकेट हो गया था.

इससे पहले दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. कनाडा को दक्षिण अफ्रीका से 57 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि यूएई को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. कनाडा के लिए हर्ष ठाकेर ने 41 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्कों से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 38 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद नवनीत धालीवाल के साथ 47 गेंद में 58 रन की साझेदारी कर पारी को सवारा। धालीवाल ने 28 गेंद में चार चौके की मदद से 34 रन बनाए.

ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल
इस जीत के बाद यूएई को टूर्नामेंट में पहली बार 2 अंक मिले हैं. कनाडा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए थे, लेकिन उनके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके. यूएई के बल्लेबाजों ने दबाव वाले मैच में संयम दिखाया और 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब ग्रुप डी के प्वाइंट्स टेबल में यूएई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं कनाडा आखिरी स्थान पर है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News