लव स्टोरी फिल्मों के बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर नेटफ्लिक्स और यशराज बैनर मिलकर लाए हैं उन लव स्टोरी फिल्मों की लिस्ट, जो किंग ऑफ रोमांस के हर फैन को जरूर देखने चाहिए. शाहरुख खान के 60वें बर्थडे से पहले नेटफ्लिक्स और यशराज ने मिलकर एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें शाहरुख खान की लव-स्टोरी फिल्मों का भंडार है, जो यशराज बैनर तले बन चुकी हैं. यशराज और शाहरुख खान की इन लव-स्टोरी का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं.
नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें शाहरुख खान का 90 के दशक का एक इंटरव्यू देखने को मिल रहा है, जिसमें शाहरुख खान कहते हैं, मैं मानता हूं, इस दुनिया में कहीं ना कहीं कोई ना कोई मेरे लिए बना है’. इसके बाद शाहरुख खान की उन सभी लव स्टोरी फिल्मों की झलक देखने को मिलती है, जो शाहरुख खान ने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर बनाई है. इस क्लिप में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्मों के बीटीएस क्लिप में दिख रहे हैं.
यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान की इन लव स्टोरी फिल्मों में वीर जारा, दिल तो पागल है, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, डर, चक दे इंडिया और फैन नजर आ रही हैं. इन सभी फिल्मों को लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
बता दें, शाहरुख खान ने साल फिल्म दीवाना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज वह बॉलीवुड के बेताज बादशाह हैं. इस दौरान उन्होंने लव स्टोरी से लेकर रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और डॉन जैसी थ्रिलर जैसी फिल्में की हैं. शाहरुख खान को 60वें बर्थडे की बहुत-बहुत मुबारकबाद.


