Wednesday, March 18, 2026

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है।

Share

 बिहार में अगले पांच दिनों तक बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के साथ कनकनी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। पटना सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान कम रहा, जिसमें गयाजी में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, लेकिन ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

पटना। बिहार में बर्फीली हवा के साथ कनकनी का प्रभाव अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। राज्य के ज्यादातर भाग घने कोहरे व कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित सभी भागों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राज्य के 16 जिलों में कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बिहारके उत्तरी भागों में कोल्ड डे का प्रभाव रहेगा।

शनिवार को पटना सहित पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, अररिया, मधेपुरा, वैशाली, सहरसा, अरवल, मुंगेर, भागलपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। पटना एवं आसपास इलाकों में धूप निकलने के बावजूद कनकनी का प्रभाव रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस एवं 23.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर पश्विम चंपारण में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम भागों के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।

शनिवार को राज्य के डेहरी, औरंगाबाद, शेखपुरा, सबौर, नालंदा में सात डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, डेहरी का 6.0 डिग्री, शेखपुरा का 5.7 डिग्री, सबौर का छह डिग्री, नालंदा का 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी21.84.2
मुजफ्फरपुर18.89.6
भागलपुर18.08.2
पटना17.68.5

Read more

Local News