Sunday, May 3, 2026

मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट, कोहरे में वृद्धि और अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान लगाया है.

Share

बिहार में भीषण ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग (Weather Update Today) ने तापमान में और गिरावट, कोहरे में वृद्धि और अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान लगाया है। पटना सहित कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है, जबकि खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट है। भागलपुर सबौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पटना। बिहार में फिलहाल भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार राज्य में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड और कोहरे में वृद्धि की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

चार से पांच दिनों के दौरान घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे की चेतावनी है। खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका में घना कोहरा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबौर में दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 50 मीटर दृश्यता अररिया के फारबिसगंज में दर्ज हुआ। जबकि, राजधानी में सुबह के समय सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में कोहरे के साथ बर्फीली पछुआ हवा के कारण दिन और रात कनकनी का प्रभाव बना रहा। धूप का प्रभाव नहीं होने से लोग ठिठुरन से परेशान रहे। शनिवार को छपरा और भागलपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में इस सीजन में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस एवं 20.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और बांका में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

शनिवार को पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में छह डिग्री, गया में छह डिग्री, सासाराम में सात डिग्री, बक्सर में सात डिग्री, सिवान के जीरादेई में सात डिग्री, मोतिहारी में सात डिग्री, शेखपुरा में छह डिग्री, नालंदा में छह डिग्री, वैशाली में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
भागलपुर20.19.0
गयाजी15.810.2
मुजफ्फरपुर15.011.6
पटना14.410.8

Read more

Local News