Thursday, March 26, 2026

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड से बचने की चेतावनी जारी की है।

Share

झारखंड में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड से बचने की चेतावनी जारी की है। राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में भीषण ठंड पड़ रही है। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे तक पूरा शहर कोहरे से ढका हुआ था। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। राजधानी का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया गया कि राज्य के 17 जिलों में 24 दिसंबर को घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

शाम ढलते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। स्कूल कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भाग में घने कोहरे एवं भीषण शीतलहर का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

रहें सतर्क, आज शीतलहर चलने की है संभावना

लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 24 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पश्चिमी हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्से में शीतलहर बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 24, 25 और 26 दिसंबर को तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 

कांके में सर्दी की चुभन

कांके में बीते 24 घंटों में मौसम ठंड और सुकून का अनुभव हुआ। सुबह की ठिठुरन ने जहां सर्दी का एहसास कराया, वहीं दिन चढ़ते ही सूरज की कोमल किरणों ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। साफ आसमान और मंद-मंद बहती ठंडी हवा ने पूरे इलाके में एक सुखद और रोमांटिक अनुभूति भर दी।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्षा नहीं होने से (0.0 मिमी) मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। वहीं 2.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हल्की हवा ने ठंडक को और भी सुकून भरा बना दिया।

सुहावने मौसम का यह अंदाज लोगों को खासा भा रहा है। सुबह की सैर पर निकले लोग, धूप में बैठकर चाय की चुस्कियां लेते बुजुर्ग और बच्चों की खिलखिलाहट सब मिलकर मौसम की खूबसूरती को और निखार रहे हैं। कुल मिलाकर कांके का मौजूदा मौसम न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है बल्कि मन को आनंद और ताजगी से भर देने वाला भी साबित हो रहा है।

चार दिन तक राजधानी का अधिकतम तापमान 

तिथिअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
24 दिसंबर238
25 दिसंबर237
26 दिसंबर237
27 दिसंबर248

Read more

Local News