Sunday, April 19, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तापमान में इस सप्ताह तक विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

Share

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप से गर्मी का अहसास होता है। राजधानी सहित 15 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 2 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादल छाने की संभावना है।

पटना। बिहार का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव अभी बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तापमान में इस सप्ताह तक विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को राजधानी सहित राज्य के 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस एवं 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस सिवान के जीरादेई में दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस से 18.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

2 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार है। ऐसे में राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना28.917.6
गयाजी28.815.0
भागलपुर29.617.0
मुजफ्फरपुर27.416.0

Read more

Local News